ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologydifficulties leads to new invention and thoughts

सक्सेस मंत्र: मुश्किलें ही नए विचार और आविष्कार को जन्म देती हैं, इनका मजा लें

जापान के लोग ताजा मछली खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन जब जापान के आसपास के समुद्र तट पर ज्यादा मछलियां नहीं बचीं तो जापान के लोगों के लिए ताजा मछलियां लाने के लिए मछुआरों की नौकाएं समुद्र में दूर तक...

 सक्सेस मंत्र: मुश्किलें ही नए विचार और आविष्कार को जन्म देती हैं, इनका मजा लें
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSat, 05 Jan 2019 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान के लोग ताजा मछली खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन जब जापान के आसपास के समुद्र तट पर ज्यादा मछलियां नहीं बचीं तो जापान के लोगों के लिए ताजा मछलियां लाने के लिए मछुआरों की नौकाएं समुद्र में दूर तक जाने लगीं। यही नहीं नौकाओं का साइज भी बड़ा होता जा रहा था। लेकिन परेशानी यह थी कि मछलियां वापस लेकर आने में वक्त लगता था। समय ज्यादा लगने के कारण मछलियां बासी हो जाया करती थीं। ग्राहकों को ये बासी मछलियां पसंद नहीं आती थीं। 

समस्या के निपटारे के लिए जापानी लोगों ने एक ऐसा फ्रीजर ईजाद किया जो नौकाओं में ही फिट हो जाया करता था। फिशिंग बोट में इस फ्रिजर के भीतर मछलियों को रखा जा सकता था। मछुआरे खूब खुश हुए। 

लेकिन कुछ समय बाद लोगों को इतने अधिक समय तक फ्रिजर में रखी हुई मछलियों का स्वाद बदला बदला सा लगता था। उन्हें यह मछलियां भाती नहीं थीं। उसमें ताजगी नहीं थी।

जापानी बुद्धिजीवियों ने इस समस्या का भी हल निकाल लिया। उन्होंने नौकाओं में ही मछली घर बनवा लिए। मछलियों को समुद्र जैसा माहौल दिया। लेकिन इस घर में मछलियां कुछ समय के लिए हिलती थी फिर बेजान हो जाया करती थीं। 

इसके बाद जापानी बुद्धिजीवियों ने और दिमाग लगाया। उन्होंने इस मछली घर में एक छोटी से शार्क डालना शुरू कर दिया। मछलियां अफनी रक्षा के लिए इधर उधर भागती हैं और इस तरह से वह पूरी तरह एक्टिव रहती हैं और बेजान नहीं होतीं। शार्क कुछ मछलियों को खा जरूर जाती हैं लेकिन ज्यादातर मछलियां ताजा हालत में जापान पहुंचती हैं। 

इस स्टोरी से मिलती है ये 3 सीखें 
- हर चुनौती का एक समाधान होता है, इससे जूझने का मजा लें। 
- चुनौतियां जीवन जीने की योग्यता देती है।
- हर मुश्किल ही एक नई सोच, नए विचार और नए आविष्कार को जन्म देती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें