Dhanu rashi Rashifal 2020 Video: वर्ष के शुरू में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगें, 24 जनवरी के बाद धन की स्थिति में सुधार
धनु- (22 नवम्बर-21दिसम्बर): वर्ष के प्रारम्भ में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगें। 24 जनवरी के बाद धन की स्थिति में सुधार होगा। 30 मार्च के उपरान्त नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दो...
धनु- (22 नवम्बर-21दिसम्बर): वर्ष के प्रारम्भ में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगें। 24 जनवरी के बाद धन की स्थिति में सुधार होगा। 30 मार्च के उपरान्त नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दो फरवरी से धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।
परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 16 मई से मन नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। परन्तु परिवार में शांति रहेगी। 17 अगस्त से 18 अक्टूबर के मध्य नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा,लेकिन रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। 24 सितम्बर के उपरान्त कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहना चाहिए। रक्त विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र तथा शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है।
उपाय-
1-बृहस्पतिवार के दिन गाय को तीन केले या दो बेसन के लड्डू खिलाया करें। प्रतिदिन ‘ ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौ सः गुरुवे नमः’मंत्र की एक माला का जाप करें।
2-शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का शाम को दीपक जलाएं।
3-शुक्रवार के दिन चावलों की खीर पक्षियों को खिलाएं। करें।