ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDhanteras Advance Wishes 2020 Send These Messages Wallpaper Greetings SMS Images and Quotes

Dhanteras Wishes 2020: धनतेरस आज, अपनों को दें शुभकामनाएं, इन खास SMS से बोलें- 'हैप्पी धनतेरस'

दिवाली का त्योहार धनतेरस (Dhanteras 2020) से शुरू हो जाता है। इस दिन सोने-चांदी के गहने और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतरेस को धन त्रयोदशी (Dhanwantari Triodasi) या धन्वतंरि जयंती Dhanvantri...

Dhanteras Wishes 2020: धनतेरस आज, अपनों को दें शुभकामनाएं, इन खास SMS से बोलें- 'हैप्पी धनतेरस'
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 13 Nov 2020 05:40 AM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली का त्योहार धनतेरस (Dhanteras 2020) से शुरू हो जाता है। इस दिन सोने-चांदी के गहने और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतरेस को धन त्रयोदशी (Dhanwantari Triodasi) या धन्वतंरि जयंती Dhanvantri Jayanti) के नाम से भी जानते हैं। धनतेरस के दिन लोग घर में मां लक्ष्मी की पूजा, खरीदारी करने के साथ ही एक-दूसरे को इस त्योहार की बधाई भी देते हैं। इस साल धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जा रहा है। हालांकि त्रयोदशी 12 नवंबर की शाम से लगने के कारण धनतेरस की खरीदारी 12 नवंबर को भी की गई। ऐसे में हम आपको बता रहे है कुछ खास मैसेज, जिन्हें भेजकर आप अपनों को धनतेरस की बधाई दे सकते हैं।

धनतेरस की एडवांस में दें बधाई (Dhanteras 2020 Advance Wishes)-

1. आप सबको धनतेरस की एडवांस में हार्दिक शुभकामनाएं;
रोशनी और खुशी के इस पावन पर्व पर ईश्वर आपकी सारी मनोकामनाएं, पूरी करे
घर में सुख सम्पन्नता बरसाए, खूब पटाखे चलाइये, मिठाईयांं खाईये और खुशी मनाइये।
शुभ धनतेरस!

इस दिवाली इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, क्या लिस्ट में आपकी राशि भी है शामिल?

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

2. दीप जले तो रोशन आपका जहान हो पूरा आपका
हर एक अरमान हो मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो
शुभ धनतेरस।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

3. लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा
दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम होगा
घर, परिवार, समाज में बनोगे सरताज
धनतेरस की एडवांस में शुभकामनाएं।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक में प्रवेश करेंगे, खराब फल से बचने के लिए करें ये काम

4. खूब मीठे-मीठे पकवान खाएं
 सेहत में चार चांद लगाएं
लोग तो सिर्फ चांद पर गए हैं
आप उस से भी ऊपर जाएं
 हैप्पी धनतेरस 2020

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

5. दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
 परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
 होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
 ऐसा हो आपका धनतेरस का त्यौहार
Happy Dhanteras in Advance

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें