ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDhanteras 2021 Shopping Muhurat Many auspicious times are being made for worship on Dhanteras best time for shopping Astrology in Hindi

Dhanteras 2021 Shopping Muhurat: धनतेरस पर पूजन के बन रहे कई शुभ मुहूर्त, ज्योतिषाचार्य से जानिए खरीदारी का उत्तम समय

धनतेरस और दिवाली का त्योहार आने वाला है। धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी और भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। इस...

Dhanteras 2021 Shopping Muhurat: धनतेरस पर पूजन के बन रहे कई शुभ मुहूर्त, ज्योतिषाचार्य से जानिए खरीदारी का उत्तम समय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 28 Oct 2021 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

धनतेरस और दिवाली का त्योहार आने वाला है। धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी और भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। इस साल धनतेरस पर खरीदारी और पूजन के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 2 नवंबर, मंगलवार को धनतेरस और अमावस्या तिथि चार नवंबर, गुरुवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और देवता कुबेर की पूजा की जाती है।

धनतेरस 2021: सूर्योदय के बाद रात तक शुभ योग-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि के दिन सूर्योदय से पुष्कर व सिद्ध योग रहेगा। ये सुबह 8 बजकर 35 मिनच तक रहेगा। पंडितों के अनुसार, उक्त योग में सूर्योदय होने से इसका प्रभाव पूरे दिन रहेगा। इस दौरान खरीदारी करना अति उत्तम रहेगा।

गुरु पुष्य नक्षत्र आज: 677 साल बाद बन रहा खरीदारी का बेहद शुभ संयोग, बरकत होने की है मान्यता

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त-

चर लग्न - सुबह 8.46 बजे से 10.10 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक
अमृत मुहूर्त - दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक
शुभ योग - दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक
वृष लग्न - शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

धनतेरस पूजन के लिए शुभ मुहूर्त-

धनतेरस पूजन के लिए शाम के समय शुभ मुहूर्त बन रहा है। विशेष फल प्राप्ति के लिए प्रदोष काल और वृषभ लग्न में शाम 6 बजे से रात 7 बजकर 57 मिनट तक है।

गुरु पुष्य नक्षत्र आज: 677 साल बाद बन रहा खरीदारी का बेहद शुभ संयोग, बरकत होने की है मान्यता

धनतेरस पर झाडृू की खरीदारी-

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने के अलावा झाडृू खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन झाडृू खरीदने से दरिद्रता का नाश होता है और सुख-समृद्धि आती है। इस दिन तेल का दीपक घर के दक्षिण दिशा में रखने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें