ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDhanteras 2017 subh yog after 19 years

धनतेरस आज: 19 साल बाद बन रहा है शुभ योग, इस तरह करें पूजा

दीपावली से पहले धनतेरस का खास महत्व होता है। यह दिन अबूझ मुहूर्त (अत्यंत शुभकारी) माना जाता है, लेकिन इस बार 17 को अक्टूबर को धनतेरस पर बन रहे पांच शुभ योग अत्यंत लाभ देने वाले रहेंगे।

Meenakshiहल्द्वानी, संवाददाताTue, 17 Oct 2017 07:46 AM

धनतेरस पर बन रहे है ये पांच शुभ योग

धनतेरस पर बन रहे है ये पांच शुभ योग1 / 2

दीपावली से पहले धनतेरस का खास महत्व होता है। यह दिन अबूझ मुहूर्त (अत्यंत शुभकारी) माना जाता है, लेकिन इस बार आज (17 अक्टूबर) धनतेरस पर बन रहे पांच शुभ योग अत्यंत लाभ देने वाले रहेंगे। पांच शुभ योग 19 साल बाद एक दिन में रहेंगे। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन की खरीदारी चिरस्थायी रहती है। 

इस बार धनतेरस में पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 7:00 से 7:19 तक है। इसके अलावा रात 8 से 8:17 तक भी शुभ मुहूर्त रहेगा।

पंडितों के अनुसार इस मुहूर्त में शुभ कार्य, लेन-देन भी शुभ माना जाता है। शाम के समय प्रदोष काल (सांय कालीन पूजा के बाद) ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा का खरीदारी का विशेष महत्व होता है। पंडित पंकज कपिल ने बताया कि इस बार पंचाग के अनुसार दीपावली पर पांच शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस बार धनतेरस सुबह से देर रात तक मंगलकारी और लाभदायक रहेगा। धनतेरस पर मंगलवार और प्रदोष का होना अति शुभ है। 

धनतेरस पर बन रहे है ये पांच शुभ योग

धनतेरस पर रहेंगे ये पांच योग  

धनतेरस पर रहेंगे ये पांच योग  2 / 2

धनतेरस पर रहेंगे ये पांच योग  

चंद्रमा-मंगल की कन्या राशि में युति रहने पर लक्ष्मी योग निर्मित होगा। 

सूर्य और बुध के भी इसी राशि में रहने बुधादित्य योग रहेगा।

रात में सूर्य के राशि परिवर्तन करने से तुला संक्रांति योग रहेगा। 

इस दिन सूर्योदय से सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा

शाम को प्रदोष रहेगा। शाम को पूजा करने से सभी दोष दूर होते हैं।  

धनतेरस पर ये है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, इस स्थिर लग्न में करें खरीददारी

धनतेरस: राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें, चमकेगी किस्मत