ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologydevguru brihaspati rashi parivartan gochar jupiter transit 2022 horoscope rashifal predictions positive effects on zodiac signs Astrology in Hindi

Guru Rashi Parivartan : 12 अप्रैल को गुरु की बदलेगी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

jupiter transit 2022 horoscope rashifal devguru brihaspati rashi parivartan gochar : ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान हैं। देवगुरु

Guru Rashi Parivartan : 12 अप्रैल को गुरु की बदलेगी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 10 Apr 2022 09:55 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान हैं। देवगुरु 12 अप्रैल को कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है।  देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। 12 अप्रैल से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं देवगुरु बृहस्पति की कृपा से किन राशि वालों का भाग्योदय होना तय है....

मिथुन राशि- 

  • कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
  • धैर्य से काम लेंगे।
  • इस समय धन- खर्च अधिक करेंगे।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा है।
  • दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
  • स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुक्र, मंगल और गुरु के महासंयोग से इन राशि वालों को हो रहा है फायदा, जानें अपनी राशि का हाल

वृश्चिक राशि- 

  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • लेन- देने के लिए समय काफी अच्छा है।
  • नया वाहन या मकान लेने के योग भी बन रहे हैं।
  • कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से बचें ।
  • प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

14 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, जमकर बरसेगी सूर्य देव की कृपा

धनु राशि- 

  • कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में तरक्की होगी।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि- 

  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • विवाह के योग भी बन रहे हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें