ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologydecoration of temples in full swing for Krishna Janmashtami celebration in mathura Vrindavan

जन्माष्टमी 2017: लाड़ले के जन्मोत्सव को आतुर ब्रजवासी, मंदिर और बाजार सजे

श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ शहर के प्रमुख बाजार सजने संवरने लगे हैं। कही

Alakhaमथुरा, हिन्दुस्तान संवादSun, 13 Aug 2017 07:54 AM

200 भंडारों में 125 मन बंटेगा महाप्रसाद

200 भंडारों में 125 मन बंटेगा महाप्रसाद2 / 2

(तस्वीर: कृष्ण जन्मोत्सव की उमंग हर किसी को भाव-विभोर कर रही है। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने पहुंची युवतियां भक्तिरस से सराबोर हो अपने आराध्य कृष्ण की तरह बांसुरी को अपने अधरों से लगाते हुए।)

 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का महाप्रसाद बनवाने का काम कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने प्रसाद घर में शुरू कर दिया है। इसके लिए बीकानेर (राजस्थान) से गौरस मंगाया गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करीब 125 मन महाप्रसाद बांटा जाएगा। यहां धनिए की पजीरी, मेवा के लड्डू व मेवा का पाक बन रहा है। गाय के दूध के घी से प्रसाद सामग्री तैयार हो रही है।

इसके लिए अलावा गाय के दूध से खोवे का निर्माण कर सामग्री तैयार हो रही है। जन्मोत्सव का यह महाप्रसाद जनपद ही नहीं देश-विदेश तक भक्त ले जाते हैं। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाले भक्तों के लिए शहर में 200 से अधिक भंडारे लगाने की तैयारी है। भंडारों के लिए सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में प्रार्थनापत्र पहुंचने लगे हैं। भंडारों की सामग्री बनाने का काम 14 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगा।