ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDecember Rashifal 2023 There will be an increase in the good fortune of these 3 zodiac signs in December

December Rashifal 2023: दिसंबर महीने में इन 3 राशि वालों के सौभाग्य में होगी वृद्धि, सूर्य के समान चमकेगी किस्मत

December Rashifal 2023: दिसंबर महीने में कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल व स्थिति में परिवर्तन होगा। ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जानें दिसंबर महीने की लकी राशियां-

December Rashifal 2023: दिसंबर महीने में इन 3 राशि वालों के सौभाग्य में होगी वृद्धि, सूर्य के समान चमकेगी किस्मत
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 22 Nov 2023 05:50 AM
ऐप पर पढ़ें

December Monthly Horoscope 2023: दिसंबर का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। दिसंबर में मंगल, बुध, शुक्र व सूर्य समेत कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर में मंगल ग्रह रूचक राजयोग, शनि शश राजयोग, शुक्र ग्रह से मालव्य राजयोग और गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ये राजयोग बहुत की लाभकारी व शुभ फलदायी माने गए हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, इन राजयोग के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को वित्त, करियर व सेहत में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। जानें दिसंबर का महीना किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां-

बुध का धनु राशि में गोचर: 27 नवंबर से इन 3 राशि वालों का पलट जाएगा भाग्य, होगा खूब लाभ ही लाभ

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना अत्यंत शुभ व लाभकारी रहने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ ही अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। करियर में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। इस अवधि में आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना अनुकूल रहने वाला है। इस महीने आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। धन का आगमन संभव है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

28 दिसंबर तक इन 3 राशियों के जातक बरतें सावधानी, ग्रहों के सेनापति मंगलदेव की रहेगी तिरछी नजर

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना खुशियों की सौगात ला सकता है। इस महीने आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। अटके हुए काम बन जाएंगे। व्यापार में विस्तार संभव है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बड़े सरप्राइज के संकेत हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें