ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDecember 2021 will start with solar eclipse know the fasts and festivals of this month Astrology in Hindi

सूर्य ग्रहण के साथ शुरू होगा दिसंबर 2021, जानिए इस माह के व्रत एवं त्योहार

December 2021 Fast and Festivals: साल 2021 का आखिरी महीना एक दिन बाद बुधवार से शुरू होने जा रहा है। महीने की शुरुआत में सूर्य ग्रहण होगा जिससे आप इसे एक स्पेशल महीना मान सकते हैं। इस दिसंबर 2021...

सूर्य ग्रहण के साथ शुरू होगा दिसंबर 2021, जानिए इस माह के व्रत एवं त्योहार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 29 Nov 2021 05:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

December 2021 Fast and Festivals: साल 2021 का आखिरी महीना एक दिन बाद बुधवार से शुरू होने जा रहा है। महीने की शुरुआत में सूर्य ग्रहण होगा जिससे आप इसे एक स्पेशल महीना मान सकते हैं। इस दिसंबर 2021 में शनि अमावस्या, ग्रहण, मोक्षदा एकादशी, विवाह पंचमी, गीता जयंती, क्रिसमस डे और नववर्ष का आगमन समेत कई व्रत एवं त्योहार हैँ हिन्दू कैलेंडर के अनुसार महत्वपूर्ण माने गए हैं। जानकारों के अनुसार, दिसंबर में ही खरमास भी शुरू होंगे। खरमास को शुभ दिनों में नहीं माना जाता, लिहाजा इस दौरान सभी मांगलिक कार्य जैसे शादी-विवाह की चर्चा आदि बंद रहेंगे। लेकिन विवाह पंचमी का एक ऐसा दिन होता जिसमें विवाह आदि शुभ कार्य के लिए किसी पंडित के मुहूर्त निकालने की आवश्यकता नहीं होती। तो आइए जानते हैं दिसंबर 2021 महीने के प्रमुख व्रत एवं त्योहार-


दिसंबर 2021 माह के प्रमुख व्रत-त्योहार
2 दिसंबर 2021- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
4 दिसंबर 2021- मार्गशीर्ष अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या, सूर्य ग्रहण
8 दिसंबर 2021- विवाह पंचमी
11 दिसंबर 2021- मासिक दु्र्गाष्टमी
14 दिसंबर 2021- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
15 दिसंबर 2021- मत्स्य द्वादशी
16 दिसंबर 2021- प्रदोष व्रत, धनु संक्रांति, सूर्य का धनु राशि में प्रवेश
18 दिसंबर 2021- दत्तात्रेय जयंती
19 दिसंबर 2021- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
22 दिसंबर 2021- संकष्टी चतुर्थी
25 दिसंबर 2021- क्रिसमस डे
26 दिसंबर 2021- भानु सप्तमी
30 दिसंबर 2021- सफला एकादशी,
31 दिसंबर 2021- अंग्रेजी नव वर्ष 2022 आरंभ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें