ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDate Pooja Muhurt and Importance of Ram Navami

Ram Navami 2018: जानें राम नवमी की डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व

नवरात्रि 2018 का पावन पर्व के अब दो दिन बचे हैं। नवरात्रि के आखिरी दिन आने वाला उत्सव का सबसे बड़ा त्यौहार राम नवमी का होता है। इस बार राम नवमी 25 मार्च (रविवार) को है। राम नवमी को लेकर लोगों को...

Ram Navami 2018: जानें राम नवमी की डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 24 Mar 2018 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि 2018 का पावन पर्व के अब दो दिन बचे हैं। नवरात्रि के आखिरी दिन आने वाला उत्सव का सबसे बड़ा त्यौहार राम नवमी का होता है। इस बार राम नवमी 25 मार्च (रविवार) को है। राम नवमी को लेकर लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम जन्मदिन मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के नवमी को ही भगवान राम का जन्म हुआ था।


राम नवमी का महत्व-
भगवान ने विष्णु ने नवमी के दिन ही भगवान राम के रूप में अवतार लिया था। माना जाता है कि भगवान राम का यह अवतार धरती से राक्षसों और असुरी प्रवृत्तियों का विनाश करने के लिए था। इसीलिए उन्होंने आगे चलकर पृथ्वी के महान बलसाली राक्षण रावण का वध किया।

आज के दिन न सिर्फ भगवान राम की पूजा होती है बल्कि उनके भाई लक्ष्मण और मां सीता के साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है।


राम नवमी की पूजा मुहूर्त-

पूजा महूर्त : सुबह 11:14 दोपहर 13:39 तक
राम नवकी रविवार को सुबह 8:02 से शुरू होगी और 26 मार्च को सुबह 5:54 बजे तक रहेगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें