ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDaily numerology Horoscope On July 2 those with a birthday should cross the time carefully they will get good news Astrology in Hindi

दैनिक अंकराशि: 2 जुलाई को ये बर्थडेट वाले संभलकर पार करें समय, इन्हें मिलेगा शुभ समाचार

Numerology Horoscope 2 July 2022: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के जरिए भाग्यांश का आकंलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अंक ज्योतिष में भी जातक के स्वभाव, व्यक्तित्व व करियर आदि का पता चलता है।

दैनिक अंकराशि: 2 जुलाई को ये बर्थडेट वाले संभलकर पार करें समय, इन्हें मिलेगा शुभ समाचार
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 02 Jul 2022 06:10 AM
ऐप पर पढ़ें

Numerology Horoscope 2 July 2022: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 2 जुलाई का दिन-

14 जुलाई से इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, भगवान शंकर की होगी विशेष कृपा

मूलांक 1- आज आपका दिन आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। एकाग्रता के साथ कार्य करें। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2-  आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। आपकी कार्यशैली में बदलाव आ सकता है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

2023 तक इन 3 राशि वालों पर केतु की रहेगी कृपा दृष्टि, करियर में मिलेगा अपार सफलता

मूलांक 4- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में अचानक महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। किसी अनुभवी की सलाह से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में सावधानी बरतें। धैर्य बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। तनाव हावी हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 5- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6- आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

2 जुलाई का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद खास, शनिदेव की पूजा से कटेंगे कष्ट

मूलांक 8- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 9- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें