ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ धर्मVijayadashami Muhurat 2022: विजयादशमी की रात का देखें चौघड़िया मुहूर्त, जानें रावण दहन का सटीक मुहूर्त

Vijayadashami Muhurat 2022: विजयादशमी की रात का देखें चौघड़िया मुहूर्त, जानें रावण दहन का सटीक मुहूर्त

Vijayadashami Muhurat: विजयादशमी या दशहरे के दिन शाम को रावण दहन किया जाता है। आप भी जान लें इस दिन बनने वाले सभी शुभ मुहूर्त व रावण दहन का सही समय-

Vijayadashami Muhurat 2022: विजयादशमी की रात का देखें चौघड़िया मुहूर्त, जानें रावण दहन का सटीक मुहूर्त
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 05 Oct 2022 06:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Vijayadashami Muhurat 2022, Ravan Dahan Timing: विजयादशमी या दशहरा को सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके संसार को अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। दशहरे के दिन किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करना अति लाभकारी माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त निकाले कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। दशहरे का दिन खरीदारी के लिए अति उत्तम माना गया है। इस दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है।

आज रावण दहन का विजय मुहूर्त केवल 47 मिनट का ही, जानें अपराह्न पूजा का समय

विजयदशमी शुभ मुहूर्त 2022-

विजय मुहूर्त :14:07 से 14:54 तक
अवधि :  47 मिनट
अपराह्न मुहूर्त :13:20 से 15:41 तक

क्या होता है चौघड़िया मुहूर्त-

सूर्योदय और सूर्यास्त के मध्य के समय को दिन का चौघड़िया कहा जाता है और सूर्यास्त और अगले दिन सूर्योदय के मध्य के समय को रात्रि का चौघड़िया कहा जाता है। किसी शुभ कार्य को प्रारंभ करने के लिए अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघड़ियाओं को उत्तम माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस समय कोई भी मंगल कार्य करना फलदायी होता है।

सूर्यास्त के बाद से इतने समय तक रहेगा रावण दहन का उत्तम समय, आप भी जान लें

दशहरे के दिन के चौघड़िया मुहूर्त-

लाभ - उन्नति- 06:16 ए एम से 07:44 ए एम।
अमृत - सर्वोत्तम- 07:44 ए एम से 09:13 ए एम।
शुभ - उत्तम- 10:41 ए एम से 12:09 पी एम।
लाभ - उन्नति- 04:34 पी एम से 06:03 पी एम।

दशहरे के दिन रात के चौघड़िया मुहूर्त-

शुभ - उत्तम- 07:34 पी एम से 09:06 पी एम।
अमृत - सर्वोत्तम- 09:06 पी एम से 10:38 पी एम।
लाभ - उन्नति- 03:13 ए एम से 04:45 ए एम, अक्टूबर 06 (काल रात्रि)।