लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत बुधवार को नहाय-खाय के साथ हुई। निर्जला अनुष्ठान के पहले दिन को व्रती घर, नदी, तालाबों आदि में स्नान कर अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करना होता है। 19 नवंबर को खरना होगा।
इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को दूध और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद खाकर चांद को अर्घ्य देंगे और लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत उपवास शुरू करेंगे। 20 नवंबर को व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे और 21 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महाव्रत संपन्न करेंगे। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरण करेंगे और अन्न-जल ग्रहण(पारण) कर चार दिवसीय अनुष्ठान समाप्त करेंगे।
दूसरा दिन- लोहंडा और खरना, 19 नवंबर (गुरुवार)
तीसरा दिन- सन्ध्या अर्घ्य, 20 नवंबर (शुक्रवार)
चौथा दिन- सूर्योदय अर्घ्य, पारण का दिन 21 नवंबर (शनिवार)
जानिए अपने शहर का सूर्योदय और सूर्यास्त का समय:
पटना
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 6:10 बजे, सूर्यास्त शाम 4:58 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 6:11 बजे, सूर्यास्त शाम 4:58 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 6:12 बजे, सूर्यास्त शाम 4:58 बजे
आरा
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:12 बजे, सूर्यास्त शाम 05:02 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:13 बजे, सूर्यास्त शाम 05:02 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:13 बजे, सूर्यास्त शाम 05:02 बजे
भोजपुर
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:07 बजे, सूर्यास्त शाम 04:57 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:08 बजे, सूर्यास्त शाम 04:56 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:09 बजे, सूर्यास्त शाम 04:56 बजे
पूर्वी चंपारण
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:12 बजे, सूर्यास्त शाम 04:59 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:13 बजे, सूर्यास्त शाम 04:58 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:14 बजे, सूर्यास्त शाम 04:58 बजे
पश्चिमी चंपारण
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:14 बजे, सूर्यास्त शाम 04:59 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:15 बजे, सूर्यास्त शाम 04:59 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:16 बजे, सूर्यास्त शाम 04:59 बजे
सिवान
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:14 बजे, सूर्यास्त शाम 05:01 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:14 बजे, सूर्यास्त शाम 05:01 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:15 बजे, सूर्यास्त शाम 05:01 बजे
लखीसराय
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:05 बजे, सूर्यास्त शाम 04:56 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:06 बजे, सूर्यास्त शाम 04:56 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:06 बजे, सूर्यास्त शाम 04:56 बजे
रांची, झारखंड
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:05 बजे, सूर्यास्त शाम 05:02 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:06 बजे, सूर्यास्त शाम 05:02 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:06 बजे, सूर्यास्त शाम 05:02 बजे
दिल्ली
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:47 बजे, सूर्यास्त शाम 05:25 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:47 बजे, सूर्यास्त शाम 05:25 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:48 बजे, सूर्यास्त शाम 05:24 बजे
नोएडा
19 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:46 बजे, सूर्यास्त शाम 05:25 बजे
20 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:47 बजे, सूर्यास्त शाम 05:25 बजे
21 नवंबर- सूर्योदय सुबह 06:48 बजे, सूर्यास्त शाम 05:24 बजे
यह भी पढ़ें: Chhath Puja: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा 4 दिवसीय छठ महापर्व, सूर्य सहित इन ग्रहों का सुंदर संयोग
(Disclaimer: इस खबर में दिया गया समय व तारीख सामान्य जानकारी पर आधारित हैं लाइव हिन्दुस्तान इनकी पुष्टि नहीं करता है)