Chhath Puja 2020: आस्था के महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना कर सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। इससे पहले षष्ठी को यानी 20 नवंबर की शाम को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। भक्तों ने रातभर सूर्य देव के जल्दी उगने की प्रार्थना की।
पटना, बिहार में आज सूर्योदय का समय 6:11 am है। वहीं दिल्ली में शनिवार को 6:49 am पर सूर्य उदय होगा। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, बिहार और झारखंड में लोग सूर्यदेव के उगने का इंतजार करते देखे गए। व्रत रखने वाले अपने परिवार के साथ पूरी श्रद्धा के साथ पूजा उपासना कर रहे हैँ। बहुत से इलाकों में बादल या धुंध के कारण सूर्य समय पर नहीं दिखता तो लोग सूर्योदय समय के अनुसार भी पूजा कर लेते हैं।
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आज संपन्न हो रही छठ पूजा, देखें तस्वीरें
पटना में गंगा किनारे घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग कल रात से ही जुटे थे। आखिरी दिन के अर्घ्य को लोग ऊषा अर्घ्य के नाम से जानते हैं।
Bihar: Devotees offer 'Usha Arghya' to the rising sun at Patna College Ghat on the last day of #ChhathPuja today. pic.twitter.com/q6zLXn6r0I
— ANI (@ANI) November 21, 2020
वाराणसी में गंगा घाट पर लोगों ने बड़ी संख्या में आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया। इस दौरान उगते सूर्य और आस्था के सैलाब का अद्भुद नजारा देखने को मिला।
Varanasi: Devotees offer prayers to rising sun on the banks of river Ganga.#ChhathPuja pic.twitter.com/foyUYEYioL
— ANI UP (@ANINewsUP) November 21, 2020
छठ पूजा के मौके पर छठी माई के भोजपुरी गीतों की भी धूम रही। इस मौके पर कई कलाकारों ने अपने नए छठ गीत लॉन्च किए। सबसे ज्यादा शारदा सिन्हा के पारंपरिक छठ गीत लोगों ने पसंद किए। वहीं पवन सिंह, खेसारी लाल यादव व अन्य कलाकारों को भी खूब सुना गया।
दिल्ली, गाजियाबाद जैसे शहरों में कई जगह लो टब में पानी भरकर अपने घरों की छतों पर सूर्य को अर्ध्य देते दिखे। वहीं कुछ लोग घर के सामने गड्ढे में पानीभरकर छठ पूजा संपन्न की।
मुंबई, महाराष्ट्र में भी लोगों ने पूरे विधि-विधान से छठ पूजा संपन्न की।
Devotees perform morning rituals on the last day of #ChhathPuja amid COVID-19 restrictions; visuals from Mumbai (pic 1 & 2) and Delhi (pic 3 & 4) pic.twitter.com/l0a1zpUFFH
— ANI (@ANI) November 21, 2020