Chhath Puja 2020: चार दिवसीय महापर्व छठ पूरे देश में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन छठ मैया की पूजा के साथ सूर्यदेव की उपासना की जाती है। इस साल, छठ पूजा 18 नवंबर से शुरू हुई और इस महीने की 21 तारीख तक चलेगी। यह त्योहार बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में प्रमुखता से मनाया जाता है। मान्यता है कि छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित एकमात्र वैदिक महोत्सव है। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान सूर्योदय और सूर्यास्त का समय बहुत मायने रखता है। त्योहार के मुख्य दिन में षष्ठी पर छठ पूजन और संध्या अर्घ्य शामिल होता है।
छठ पूजा मुहूर्त का समय:
20 नवंबर, शुक्रवार
छठ पूजा के दिन सूर्योदय का समय- प्रातः 06:48 बजे
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त का समय- 05:26 बजे
Chhath Puja 2020: कोरोना में घरों में रहते हुए इस तरह मनाएं छठ
षष्ठी तिथि शुरुआत- 19 नवंबर, रात 09:59 बजे
षष्ठी तिथि समाप्त - 20 नवंबर, रात 09:29 बजे
chhath geet : छठ पूजा में धूम मचा रहे ये पारम्परिक व नए भक्ति गीत
गौरतलब है छठ पर्व में मंदिरों में पूजा नहीं की जाती है इसकी पूजा नदी, तालाब, कुंड, सरोवर या समुद्र क्षेत्र में की जाती है। लेकिन कोरोना के चलते सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ लगाने और कई घाटों पर पूजा की मनाही की गई है। ऐसे में कई लोग अपने घरों में रहते हुए भी छठ पूजा कर रहे हैं।