ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologychandra grahan lunar eclipse buddha vaishakh purnima 2021 astrological predictions rashifal horoscope effects on zodiac signs

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2021 : ये राशि वाले लोग रहें सावधान, चंद्र ग्रहण बढ़ा सकता है मुसीबतें

साल का पहला चंद्र ग्रहण लग गया है। संपूर्ण भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी...

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2021 : ये राशि वाले लोग रहें सावधान, चंद्र ग्रहण बढ़ा सकता है मुसीबतें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 26 May 2021 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

साल का पहला चंद्र ग्रहण लग गया है। संपूर्ण भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कल लगने वाला यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इन राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण से किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है....

मेष राशि

  • चंद्र ग्रहण के समय वाहन न चलाएं। 
  • सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जप करना शुभ रहता है। आप इस समय में ऊॅं हं हनुमंते नम: का जप करें। 

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मन को शांत रखने का प्रयास करें। 
  • ऊॅं शब्द का उच्चारण करते रहने से मन शांत रहेगा।
  • इस समय भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें और उनका ख्याल रखें।
  • आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करने से लाभ मिलेगा।

तुला

  • तुला राशि के जातक वाद- विवाद से दूर रहें। 
  • कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
  • धन- हानि हो सकती है।
  • ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए घर में साफ- सफाई रखें और माता लक्ष्मी का ध्यान रखें।  

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • इस समय वाद- विवाद से दूर रहें और किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें।
  • परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
  • दांपत्य जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी का ध्यान करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें