Hindi Newsधर्म न्यूज़chandra grahan lunar eclipse 2022 horoscope rashifal predictions effects on all zodiac signs

Chandra Grahan Horoscope : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण बदल देगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल

Chandra Grahan Solar Eclipse 2022 date time horoscope rashifal: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा यानि 8 नवंबर को लगेगा। यह भारत में आंशिक सहित कई देशों में देखा जा सकेगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 8 Nov 2022 06:27 PM
share Share
Follow Us on

Chandra Grahan Solar Eclipse 2022 : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा यानि 8 नवंबर को लगा। यह भारत में आंशिक सहित कई देशों में देखा गया। सूतक सुबह आठ बजकर बीस मिनट से लगा। इस दौरान धार्मिक अथवा शुभ कार्य नहीं हुए। कई राशि वालों पर भी इसके प्रभाव की संभावना है। यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 41 बजे शुरू हुआ और सायं 6 बजकर 18 मिनट पर मोक्ष हुआ। भारत में यह शाम 5 बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक ही नजर आएगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं, चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव- 

मेष राशि- मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं। 

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्‍त्र उपहार में प्राप्‍त हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि- मन परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है। व्‍यापार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। 

कर्क राशि- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। 

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि तो रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 

कन्या राशि- मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। दिनचर्या अव्‍यवस्‍थित हो सकती है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों से व‍िवाद हो सकता है।

तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी,परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। 

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जा सकते हैं। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त रहेंगे। 

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार की समस्याओं के निस्तारण में पिता का साथ मिल सकता है। खर्चों की अधि‍कता से मन परेशान हो सकता है। व‍िवाद हो सकते हैं। 

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्‍चााधि‍कार‍ियों से व‍िवाद की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है। 

कुंभ राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि‍ होगी।

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। स्वास्थ्‍य को लेकर परेशानी हो सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क‍िसी प्रॉपर्टी से आय के स्रोत बनेंगे। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें