ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologychandra grahan lunar eclipse 2021 horoscope rashifal predictions effects on all zodiac signs Astrology in Hindi

Chandra Grahan : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण बदल देगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल

chandra grahan lunar eclipse 2021 : स्नान दान सहित पूर्णिमा तिथि का प्रसिद्ध एवं देव दीपावली का पवित्र पर्व 19 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार को बड़े ही धूम-धाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन खण्ड...

Chandra Grahan : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण बदल देगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल
पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली,नई दिल्लीFri, 19 Nov 2021 01:56 PM
ऐप पर पढ़ें

chandra grahan lunar eclipse 2021 : स्नान दान सहित पूर्णिमा तिथि का प्रसिद्ध एवं देव दीपावली का पवित्र पर्व 19 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार को बड़े ही धूम-धाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन खण्ड ग्रस्तोदित चन्द्र ग्रहण भी लगेगा। चन्द्र ग्रहण सामान्यतः पूर्णिमा के दिन लगता है ,इस बार भी यह चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लग रहा है। इस चंद्रग्रहण का स्पर्श दिन में 12 बजकर 48 मिनट पर होगा। मध्य दिन में 2 बजकर 33 बजे होगा तथा मोक्ष दिन में 4 बजकर 17 मिनट पर होगा।  इस वर्ष पूर्णिमा तिथि के मान 18 नवम्बर 2021 दिन गुरुवार को दोपहर 11:34 बजे से ही लग जाएगी जो 19 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार को दिन में 1 बजकर 20 मिनट तक होगा। कृतिका नक्षत्र का मान सूर्योदय पूर्व से लेकर रात में 4 बजकर 2 मिनट तक एवं सम्पूर्ण दिन परिघ योग तथा छत्र योगा व्याप्त होगा। सुबह 8 बजकर 14 मिनट के बाद चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में संचरण करेंगे । इस दिन गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान करना पुण्यफल दायक होता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर हाल...

मेष :- गृह एवं वाहन सुख में कमी ,घबराहट ,सीने की तकलीफ, माता एवं पिता को कष्ट। वाणी में तीव्रता, क्रोध में वृद्धि, सम्मान एवं भाग्य में वृद्धि।

वृष :-पराक्रम वृद्धि,धार्मिक कार्यो पर खर्च,गृह एवं वाहन सुख पर खर्च में वॄद्धि,आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि परंतु विजय । मानसिक चिंता , भाग्य का साथ । दाम्पत्य एवं प्रेम संबंधों में तनाव।

मिथुन:- बुद्धि में वृद्धि, मन अशान्त , आंखों में कष्ट , सीने एवं पेट की तकलीफ ,शत्रु विजय ,गृह एवं वाहन सुख पर खर्च । जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों को लेकर तनाव।

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान, दूर होंगी जीवन की परेशानियां

कर्क :- मन अशांत, स्वास्थ्यगत समस्या ,अकारण तनाव, धन, सम्मान एवं नौकरी में वृद्धि ,विद्या वृद्धि,शत्रु विजय। संतान को लेकर चिंता। जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों में वृद्धि।

सिंह :- सरकारी या उच्चाधिकारी से लाभ, गृह एवं वाहन सुख वृद्धि ,लाभ में वृद्धि ,मनोबल एवं स्वास्थ्य अचानक कमजोर  पेट व पैर की समस्या ,मुकदमा या विवाद। 

कन्या :- धन वृद्धि, वाणी की तीव्रता में वृद्धि, दाम्पत्य सुख वृद्धि ,पराक्रम वृद्धि ,विद्या में अवरोध ,आय के साधनों में परिवर्तन या वृद्धि,  माता के सुख में वृद्धि ।

तुला :- धन वृद्धि , आन्तरिक डर ,क्रोध में वृद्धि , माता को कष्ट , दाम्पत्य में तनाव के साथ वृद्धि, परिश्रम में अवरोध। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि, पेट व पैर में कष्ट।

वृश्चिक:- मनोबल एवं स्वास्थ्य में  तीव्र उतार-चढ़ाव , धन वृद्धि एवं खर्च वृद्धि , अचानक यात्रा संभव, विद्या में अवरोध, संतान को लेकर चिंता, पराक्रम वृद्धि।

धनु:-धनागम के नए स्रोत में अवरोध के साथ , मनोबल कमजोर, सफलता,पैर में चोट या दर्द ,विद्या वृद्धि, पेट एवं पेशाब संबंधित समस्या ,पिता को कष्ट, आंखों की समस्या।

साल 2022 में इन राशि वालों को रहना होगा सर्तक, शनि के अशुभ प्रभाव से बढ़ सकती हैं परेशानियां

मकर:- मानसिक चिंता, पारिवारिक तनाव  ,दाम्पत्य में अवरोध ,पत्नी या प्रेमिका को कष्ट, आय के साधनों में वृद्धि, क्रोध में वृद्धि, संतान एवं शिक्षा को लेकर चिंता।

कुम्भ:- शत्रु विजय, व्यय में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, आँख की दिक्कत, आर्थिक लाभ, गृह एवं वाहन को लेकर चिंता, जीवन साथी को कष्ट, खर्च वृद्धि।

मीन:- संतान के प्रति चिंता, विद्या में अवरोध, भाग्य में अवरोध, पराक्रम एवं सम्मान में वृद्धि ,आय में वृद्धि, पेट एवं पेशाब की समस्या, वाणी तीव्र , धनागम।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें