ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChandra Grahan 2021chandra grahan ka rashiyo par prabhav Know what will be the effect of the last lunar eclipse of the year on the zodiac signs stars of which zodiac will shine Astrology in Hindi

Chandra Grahan 2021 : जानिए साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर क्या होगा प्रभाव, किस राशि के चमकेंगे सितारे

Chandra Grahan 2021 : साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को पड़ेगा। भारत में यह दोपहर बाद 2.34 बजे अपने चरम पर होगा। इस वक्त धूप होने कारण इसे अपनी आंखों से देखने के चांस कम ही है। हालांकि...

Chandra Grahan 2021 : जानिए साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर क्या होगा प्रभाव, किस राशि के चमकेंगे सितारे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 16 Nov 2021 06:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Chandra Grahan 2021 : साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को पड़ेगा। भारत में यह दोपहर बाद 2.34 बजे अपने चरम पर होगा। इस वक्त धूप होने कारण इसे अपनी आंखों से देखने के चांस कम ही है। हालांकि यह भी पूरे भारत में नहीं दिखेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस बार चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में पड़ेगा। ऐसे में इस राशि में जन्म लेने वाले जातकों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत होगी। चंद्र ग्रह कर्कराशि का स्वामी भी है। इसका असर सभी राशि के जातकों में देखने को मिलता है क्योंकि चंद्र मन का कारक होता है। इस चंद्र ग्रहण का किन-किन राशियों पर और क्या असर होगा यह भी जानना जरूरी है, लेकिन इससे पहले जानिए चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?
खगोलशास्त्रितयों के अनुसार, इस बार का चंद्र ग्रहण आशिंक चंद्र ग्रहण होगा। 19 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत के कुछ ही हिस्सों खासकर पूर्वोत्तर के राज्यों में देखा जा सकेगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तर अफरीका व दक्षिण अफ्रीका और यूएसए/दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 12.48 बजे शुरू होगा और 4.47 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का चरम दोपहर बाद 2.34 बजे देखने को मिलेगा।

चंद्र ग्रह का राशियों पर असर और उपाय:
ज्योतिष के अनुसार जन्मकुंडली में मन का कारक चंद्र यदि निर्बल हो, शत्रु के क्षेत्र में हो, नीच का हो या शत्रु के नक्षत्र में हो तो दूषित कहलाता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। इसलिए, मन की नकारात्मकता दूर करने के लिए चंद्र से जुड़े उपाय किये जा सकते हैं। चंद्र माता का भी कारक होता है इसलिए अपनी माता का सम्मान करें। कुंडली में चंद्र के प्रभाव को बढ़ाने के लिए मोती रत्न धारण करें।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर-
इन राशियों पर नकारात्मक असर - ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर सबसे ज्यादा वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों में देखने को मिलेगा। बाकी आठ राशियों के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इनके लिए यह ग्रहण या तो अच्छा रहेगा या फिर कोई खास असर नहीं होगा।

2021 में अगला ग्रहण कब?
ग्रहण जैसी खगोलीय घटना के गवाह बनने के बनने के शौकीन लोगों को बता दें कि साल 2021 का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। यह 4 दिसंबर 2021 को पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें