इस चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, पढ़ें सभी राशियां
पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 21 जनवरी 2019 दिन सोमवार को खग्रास चन्द्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा। इसलिए इसका कोई धार्मिक महत्त्व नहीं होगा। फिर भी ग्रह नक्षत्रीय प्रभाव हुए बिना नहीं...
पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 21 जनवरी 2019 दिन सोमवार को खग्रास चन्द्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा। इसलिए इसका कोई धार्मिक महत्त्व नहीं होगा। फिर भी ग्रह नक्षत्रीय प्रभाव हुए बिना नहीं रहेगा। धार्मिक मान्यतानुसार सूर्य ग्रहण अथवा चंद्रग्रहण में गंगा स्नान से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है।
पूर्ण चंद्र ग्रहण जिसे सुपर ब्लड वूल्फ मून कहा जा रहा है कुल एक घंटे 2 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण भारत में सुबह 10.13 बजे शुरू होगा और 11.13 बजे तक रहेगा। लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे। मान्यता है कि चन्द्र ग्रहण के बाद स्नान और दान करना बहुत अच्छा होता है। इसलिए गेहूं, धान, चना, मसूर दाल, गुड़, चावल,काला कम्बल, सफेद-गुलाबी वस्त्र, चूड़ा, चीनी, चांदी-स्टील की कटोरी में खीर दान से खास लाभ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहण का बहुत ज्यादा महत्व है। इसका सीधा असर राशियों पर भी पड़ेगा। जानें विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव:
Lunar Eclipse 2019 : ब्लड मून को लगेगा ग्रहण, जानिए क्यों अलग-अलग नामों से पुकारते हैं चांद को
मेष राशि :- भाग्य वृद्धि, पराक्रम, वृद्धि, खर्च वृद्धि, पेशाब की समस्या, वाहन की क्षति।
वृष राशि :- पेट की समस्या, परिश्रम में अवरोध, पराक्रम व धन वृद्धि, भाई से कष्ट।
मिथुन राशि:-वाणी में तीव्रता, आन्तरिक शत्रु एवं रोग, सीने की तकलीफ, दाम्पत्य से कष्ट।
कर्क राशि :-कन्धे एवं कमर का दर्द, विद्या वृद्धि, मनोबल कमजोर भाग्य वृद्धि, मन अशांत।
सिंह राशि :- गृह एवं वाहन सुख वृद्धि,बुद्धि एवं धन वृद्धि, वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द।
कन्या राशि :- सीने की तकलीफ, आंतरिक डर, अध्ययन में अवरोध, दाम्पत्य में तनाव
आय में वृद्धि।
Chandra Grahan 2019: चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये 5 गलतियां
तुला राशि :- धन, पराक्रम और सीने की तकलीफ में वृद्धि, शत्रु विजय परिश्रम में अवरोध।
वृश्चिक राशि :-धन, बुद्धि एवं विद्या वृद्धि , वाणी में तीव्रता,पराक्रम में वृद्धि, भाग्य वृद्धि।
धनु राशि :- दाम्पत्य में तनाव या अवरोध, पेट व पैर की समस्या, क्रोध में वृद्धि, मानसिक पीड़ा, आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि।
मकर राशि :- दाम्पत्य में तनाव, खर्च वृद्धि, मन अशान्त, पैर में कष्ट, कन्धे या कमर के दर्द।
कुम्भ राशि :- आय में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, विद्याध्ययन में अवरोध, वाणी तीव्र, रोग एवं शत्रु का समन।
मीन राशि :- क्रोध में वृद्धि, सम्मान एवं परिश्रम में अवरोध, आय में वृद्धि, मन अशांत।
Chandra Grahan 2019: ग्रहणकाल के दौरान योग साधना करना होगा अति उत्तम