ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChandra Grahan 2019 january 21st do these things during lunar eclipse

Chandra Grahan 2019: साल का पहला चंद्रग्रहण 21 को, इस दौरान योग साधना करना होगा अति उत्तम

Lunar Eclipse 2019: साल का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को लगने वाला है। शास्त्रों के अनुसार इस दौरान कुछ काम करना बहुत फायदेमंद रहता है। कहा जाता है कि ग्रहण के समय कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। लेकिन इस...

Chandra Grahan 2019: साल का पहला चंद्रग्रहण 21 को, इस दौरान योग साधना करना होगा अति उत्तम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 19 Jan 2019 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

Lunar Eclipse 2019: साल का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को लगने वाला है। शास्त्रों के अनुसार इस दौरान कुछ काम करना बहुत फायदेमंद रहता है। कहा जाता है कि ग्रहण के समय कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। लेकिन इस दौरान आप कुछ ऐसे काम कर सकते हैं जिनका लाभ आपको जरूर मिलेगा।

1. मंत्र जप और गुरु मंत्र लेने के लिए ग्रहण काल एक विशेष मुहूर्त माना जाता है। इस समय गुरु मंत्र लेना शास्त्रों के अनुसार बहुत ही उत्तम माना गया है।

2. ग्रहण काल मेडिटेसन और योग साधना के लिए अति उत्तम समय माना जाता है। 

3. ग्रहण के दौरान हालांकि बाहर निकलने की मनाही होती है लेकिन इस दौरान गुरु, ब्राह्मण और पुरोहितों को दान-दक्षिणा देने का विशेष महत्व है। 

4. अगर आप अपने बच्चे की शिक्षा की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह दिन शुभ रहता है।

5. पढ़ाई-लिखाई से जुड़ा नया काम शुरू करने जैसे, किताब लेखन, संगीत, नृत्य, चित्रकला आरंभ करने लिए भी यह उत्तम समय है।

ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Lunar Eclipse 2019 : आराम से करें ग्रहण का दीदार, नहीं होगा आंखों को नुकसान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें