ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologychandra grahan 2019 first lunar eclipse Of this year is going to be on 20 21 january live update time

Chandra Grahan 2019: इस चंद्र ग्रहण के बाद अब अगला चंद्र ग्रहण जुलाई में

Chandra Grahan 2019 Live Updates: साल 2019 का पहला चंद्र ग्रहण 20 जनवरी की देर रात को शुरू होकर 21 जनवरी की सुबह तक रहा। यह चंद्र ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है, जिसे 'सुपर ब्लड वोल्फ...

Chandra Grahan 2019: इस चंद्र ग्रहण के बाद अब अगला चंद्र ग्रहण जुलाई में
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 21 Jan 2019 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

Chandra Grahan 2019 Live Updates: साल 2019 का पहला चंद्र ग्रहण 20 जनवरी की देर रात को शुरू होकर 21 जनवरी की सुबह तक रहा। यह चंद्र ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है, जिसे 'सुपर ब्लड वोल्फ मून' भी कहा जा रहा है। इस दौरान पूरा चंद्रमा लाल रंग का रहेगा।

--वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रग्रहण पृथ्वी के वायुमंडल में ध्रुवीकरण की प्रक्रिया को समझने में मददगार होता है। इस दौरान वैज्ञानिक इस बात पर भी नजर रखेंगे कि तेजी से ठंडी होने वाली चन्द्रमा की सतह के क्या परिणाम होंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों के वातावरण के अध्ययन में काफी हद तक आसानी होती है।

----उत्तरी अफ्रीका में ग्रहण शुरू हो गया है। मोरक्को में इसे देखा गया।

--पूर्ण चंद्र ग्रहण जिसे सुपर ब्लड वूल्फ मून कहा जा रहा है । चंद्र ग्रहण भारत में  सुबह 10.13 बजे शुरू होगा और 11.13 बजे तक रहा। लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख सके।

--साल 2019 में कुल पांच ग्रहण पड़ेंगे। इसमें तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण शामिल हैं। साल का पहला सूर्यग्रहण 6 जनवरी को हो चुका है। अब दो जुलाई को दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा।

-26 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा। अंतिम चंद्रग्रहण 16 जुलाई को लेगागा। इसे भारत में भी देखा जा सकेगा।

इस चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल दिखेगा। चंद्र के इस रंग के कारण ही इसे ब्लडमून चंद्रग्रहण कहा जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक ऐसा दुर्लभ नजारा दोबारा दो साल बाद मई 2021 में दिखाई देगा। सुपर ब्लड वोल्फ मून आकार में काफी बड़ा होगा, क्योंकि इस समय चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब रहेगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी/दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा और भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिषी के मुताबिक सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। जिस कारण इसका सूतक काल शुरू हो चुका है।

total lunar eclipse: 67 मिनट में ढक जाएगा पूरा चांद, जानें ग्रहण का टाइम

 

 

--पूर्ण चंद्र ग्रहण जिसे सुपर ब्लड वूल्फ मून कहा जा रहा है कुल एक घंटे 2 मिनट तक रहेगा।  चंद्र ग्रहण भारत में  सुबह 10.13 बजे शुरू होगा और 11.13 बजे तक रहा। लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे। 

-ब्रिटेन में चंद्र ग्रहण 2.35am बजे से यह डार्क होना शुरू होगा और 4.40am पर पूर्ण  होगा। 7.49am पर यह समाप्त होगा। इसके बाद ऐसे चंद्र ग्रहण ब्रिटेन में 2029 में पड़ेगा। 

-जनवरी के पहले फुल मून को वोल्फ मून कहते हैं, लेकिन ग्रहण के कारण इसको सुपर ब्लड वोल्फ मून कहा जा रहा है। इस ग्रहण के कारण चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला रहता है।

आज देर रात से लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

-समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, रविवार को 10:34pm EST यानी सोमवार को 9:04am IST पर आशिंक ग्रहण शुरू होगा। ग्रहण के वक्त पृथ्वी की छाया जब पूरी तरह से सूर्य को ढक लेगी तब पूर्ण चंद्रग्रहण माना जाएगा, और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 11:41pm EST या 10:11am IST पर होगा। यानी ग्रहण शुरू होने से पूर्ण ग्रहण तक के टाइम को देखें तो पता चलेगा कि 67 मिनट पूरा चांद ढक जाएगा।

9:35 pm: खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध में होते हैं तब ग्रहण पड़ता है। अगर हम बात करें चंद्र ग्रहण की तो सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की प्रच्छाया पड़ती है तो इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

9:10 pm: चंद्र ग्रहण 2019 का समय- पूर्ण चंद्र ग्रहण 20 जनवरी को देर रात पूर्वान्ह 2:36 UTC (Universal Time Coordinated) पर शुरू होगा जो कि 7:52 UTC (Universal Time Coordinated) तक रहेगा।

9:00 pm: चंद्र ग्रहण 2019 का सूतक काल शुरू हो गया है, क्योंकि सूतक काल चंद्र ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें