ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChandra Grahan 2019 Date time and sutak timing

Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद करें इन चीजों का दान

21 जनवरी को साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) लगा। इस बार चंद्रमा की राशि कर्क में यह ग्रहण बन रहा है। कर्क जलीय राशि है जिस कारण जल तत्व में हलचल रहेगी। आने वाले सोमवार को पड़ने वाला ग्रहण...

Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद करें इन चीजों का दान
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 21 Jan 2019 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

21 जनवरी को साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) लगा। इस बार चंद्रमा की राशि कर्क में यह ग्रहण बन रहा है। कर्क जलीय राशि है जिस कारण जल तत्व में हलचल रहेगी। आने वाले सोमवार को पड़ने वाला ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी/दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। वैज्ञानिकों ने इसे सुपर ब्लड मून (Super Blood Moon) का नाम दिया है। चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद चावल, आटे और गर्म कपड़ों का भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा सफेद चीजों के दान के साथ चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें। चंद्रग्रहण के साथ-साथ पूर्णिमा का दिन है इसलिए भगवान विष्णु की आराधना करना भी उत्तम है।

चंद्रग्रहण कब होता है

कहा जाता है कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक ही लाइन में आ जाते हैं और जब चांद पर पृथ्वी की प्रच्छाया पड़ती है तब चंद्रग्रहण होता है।

चंद्रग्रहण का समय
 
पूर्ण चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को पूर्वान्ह 2:36 UTC (Universal Time Coordinated) पर शुरू होगा जो कि 7:52 UTC (Universal Time Coordinated) तक रहेगा। वहीं ग्रहण से पहले सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस लिहाज़ से सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरु हो जाएगा।

Lunar Eclipse 2019 : आराम से करें ग्रहण का दीदार, नहीं होगा आंखों को नुकसान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें