आचार्य चाणक्य को महान राजनीतिक, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद माना जाता है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी समस्याओं की नीतियां बताई हैं। चाणक्य के नीतियां आज भी लोग अपनाते हैं। कहते हैं कि चाणक्य की नीतियां अपना पाना मुश्किल होता है, लेकिन जिसने अपना लिया वह सुखी रहता है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में कठिन समय में काम आने वाली चीजें बताई हैं। चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को पांच चीजों का संग्रह करना चाहिए। यह मुश्किल घड़ी में काम आती हैं।
1. धर्म- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा दूसरों की मदद करना चाहिए। जितना संभव हो सके हित में मन लगाना चाहिए। भगवान की अराधना करनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि मुश्किल समय आने पर धर्म ही बचाता है।
2. अन्न- चाणक्य कहते हैं कि घर में कभी अनाज की कमी नहीं होनी देनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि अगर घर में कोई मेहमान आए तो उसे भोजन जरूर कराना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
3. धन- चाणक्य के अनुसार, मुश्किल घड़ी में धन का होना बहुत जरूरी होता है। धन इंसान को मुश्किलों से बचाता है। इसलिए हर व्यक्ति को धन का संचय करना चाहिए।
4. गुरु का उपदेश- चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को गुरु का उपदेश बेहद ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। उसी के हिसाब से कर्म करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि गुरु के उपदेशों से जीवन की समस्याओं का हल मिलता है।
5. औषधि-चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को दैनिक जीवन में होने वाली शारीरिक परेशानियों से जुड़ी दवाई का संग्रह करना चाहिए। चाणक्य का मानना है कि किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर उसका दवा न दी जाए तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।