ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChanakya Niti quotes vichar thoughts updesh main qualities of human

Chanakya Niti : हर व्यक्ति में होने चाहिए ये 4 गुण, इन गुणों वाले व्यक्ति को मिलता है मान- सम्मान

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। कई लोग आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। व्यक्ति का गुणवान होना बहुत जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य के...

Chanakya Niti : हर व्यक्ति में होने चाहिए ये 4 गुण, इन गुणों वाले व्यक्ति को मिलता है मान- सम्मान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 05 Jun 2021 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। कई लोग आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। व्यक्ति का गुणवान होना बहुत जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति में ये चार गुणों होने चाहिए। इन 4 गुणों वाले व्यक्ति को हर जगह मान- सम्मान मिलता है। 

धैर्य

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के अंदर धैर्य का होना बहुत जरूरी होता है। धैर्यवान व्यक्ति जीवन में सफलता जरूर प्राप्त करता है। जिस व्यक्ति में धैर्य नहीं होता है वो जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करता है।

मधुर वाणी

  • व्यक्ति की वाणी मधुर होनी चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मधुर वाणी वाले व्यक्ति का हर कोई मान- सम्मान करता है। जो लोग दूसरों से कड़वी बातें करते हैं उनको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मुंहफट होते हैं ये राशि वाले, बोलने से पहले सोचते नहीं हैं

जरूरतमंद लोगों की मदद

  • व्यक्ति को दानी स्वभाव का होना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, उनको हर जगह मान- सम्मान मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। 

शनि चल रहे हैं वक्री चाल, इन राशियों पर बरस रही हैं शनिदेव की कृपा

परिस्थिति के अनुसार फैसला लेने की क्षमता 

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के अंदर परिस्थितियों के अनुसार फैसला लेने की क्षमता जरूर होनी चाहिए। जो लोग परिस्थितियों के अनुसार फैसला लेने में सक्षम होते हैं वे जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकते हैं।  
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें