ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChanakya Niti quotes suvichar thoughts vichar updesh dont stay with these people chanakya life motivation tips Astrology in Hindi

Chanakya Niti : इन 3 कामों को करने वाले से तुरंत बना लें दूरी, नहीं तो आपकी भी हो जाएगी बदनामी

Chanakya Niti : जीवन में हर व्यक्ति बदनामी से डरता है। हर व्यक्ति समाज में इज्जत से जीना चाहता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को जीवन में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य का नाम...

Chanakya Niti : इन 3 कामों को करने वाले से तुरंत बना लें दूरी, नहीं तो आपकी भी हो जाएगी बदनामी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 31 Jul 2021 08:42 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Chanakya Niti : जीवन में हर व्यक्ति बदनामी से डरता है। हर व्यक्ति समाज में इज्जत से जीना चाहता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को जीवन में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान ज्ञानी पुरुषों में शामिल हैं। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा था। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे आचार्य चाणक्य ने किन 3 काम करने वालों से दूरी बनाने की सलाह दी है।

झूठ बोलने वाले लोगों से तुरंत दूरी बना लें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को झूठ बोलने वाले लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए। झूठ बोलने वाले लोगों की समाज में कोई इज्जत नहीं होती है। झूठ बोलने वाले लोगों के साथ रहने से बदनामी ही होती है। ऐसे लोगों की कोई इज्जत नहीं करता है जो झूठ बोलते हैं।

इन राशियों पर रहते हैं बुध देव मेहरबान, होते हैं भाग्यशाली और धनवान

दूसरों की बुराई करने वालों से बना लें दूरी

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार दूसरों की बुराई करने वाले लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों के साथ रहने से आप भी दूसरों की बुराई करने लगेंगे। जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की बुराई करता है उसकी कोई भी इज्जत नहीं करता है। ऐसे लोगों के साथ रहने से स्वंय की भी बदनामी होती है।

Shree Krishna Janmashtami 2021 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी कब है? जानें डेट, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

जो दूसरों को परेशान करते रहते हैं

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों के साथ नहीं रहना चाहिए जो दूसरों को परेशान करते रहते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहने से बदनामी ही होती है। दूसरों को परेशान करने वाले लोगों को समाज में मान- सम्मान नहीं मिलता है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें