ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologychanakya niti quotes suvichar motivational success tips good habits Everyone praises a person with these habits Astrology in Hindi

Chanakya Niti : इन आदतों वाले व्यक्ति की हर कोई करता है तारीफ, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में शामिल हैं। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कई बातें बताई हैं। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य...

Chanakya Niti : इन आदतों वाले व्यक्ति की हर कोई करता है तारीफ, पढ़ें आज की चाणक्य नीति
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 06 Aug 2021 08:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में शामिल हैं। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कई बातें बताई हैं। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति की कुछ अच्छी आदतों का जिक्र भी किया है। इन आदतों वाले व्यक्ति की हर कोई तारीफ करता है। आइए जानते हैं किन आदतों वाले व्यक्ति की हर कोई तारीफ करता है....

जो व्यक्ति समय के साथ चलता है

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को समय के अनुसार चलना चाहिए। समय किसी के लिए नहीं रुकता है। जो लोग समय के साथ चलते हैं, वो जीवन में कभी असफल नहीं हो सकते हैं। समय के साथ चलने वाले व्यक्ति की हर कोई तारीफ करता है।

गुरु कृपा से चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत, देखें क्या आप पर भी मेहरबान हैं देवगुरु बृहस्पति

विनम्र स्वभाव

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार विनम्र स्वभाव वाले व्यक्ति की हर कोई तारीफ करता है। जो व्यक्ति विनम्रता से बातचीत करता है उसको हर जगह मान- सम्मान मिलता है। हर व्यक्ति को ये आदत अपनानी चाहिए।

सकारात्मकता

  • व्यक्ति का सकारात्मक होना बहुत जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति सकारात्मक रहता है उसकी हर कोई तारीफ करता है। हर व्यक्ति को सकारात्मक रहना चाहिए। सकारात्मक रहने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता है।

सावन के शनिवार पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित लोग जरूर करें ये उपाय

साफ- सफाई का ध्यान रखने की आदत

  • साफ- सफाई का ध्यान रखने वाले व्यक्ति की हर कोई तारीफ करता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति साफ- सफाई का ध्यान रखता  है वो जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को हर जगह मान- सम्मान मिलता है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें