ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChanakya Niti Never Touch these 5 by Feet Life may Destroyed According to Ethics of Chanakya Niti

Chanakya Niti: इन 5 को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए पैर, ऐसा करने से बर्बाद हो जाता है जीवन

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं का जिक्र किया है। उन्होंने धन, तरक्की, बिजनेस, दोस्ती, दुश्मनी और वैवाहिक जीवन समेत अन्य से जुड़ी समस्याओं का हल बड़ी सरलता से बताया है।...

Chanakya Niti: इन 5 को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए पैर, ऐसा करने से बर्बाद हो जाता है जीवन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 05 Jan 2021 06:03 AM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं का जिक्र किया है। उन्होंने धन, तरक्की, बिजनेस, दोस्ती, दुश्मनी और वैवाहिक जीवन समेत अन्य से जुड़ी समस्याओं का हल बड़ी सरलता से बताया है। कहते हैं चाणक्य की नीतियों को अपना पाना मुश्किल होता है लेकिन जिसने भी अपनाया उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सका। नीति शास्त्र में आचार्च चाणक्य ने ऐसी 7 प्रकार की चीजों का भी जिक्र किया है जिन्हें कभी भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने वाला व्यक्ति बर्बाद हो जाता है। ऐसे लोगों को भगवान कभी माफ नहीं करते हैं।

पादाभ्यां न स्पृशेदग्निं गुरुं ब्राह्मणमेव च।
नैव गावं कुमारीं च न वृद्धं न शिशुं तथा॥

Vidur Niti: इन 4 लोगों को भूलकर भी कभी नहीं देना चाहिए पैसा, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि अग्नि, गाय, गुरु, ब्राह्मण, कुमारी कन्या, बुजुर्ग और शिशु को कभी भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए। चाणक्य का कहना है कि ऐसा करना असभ्यता है। अग्नि को देवता माना जाता है और देवताओं का अपमान नहीं किया जाता है। चाणक्य कहते हैं कि अगर अग्नि पैर से छुएंगे तो पैर जैल सकता है। चाणक्य कहते हैं कि कई काम अग्नि को साक्षी मानकर किए जाते हैं, इसलिए उसे पैरों से नहीं छूना चाहिए।

Chanakya Niti: ऐसे लोगों के पास हमेशा रहता है पैसा, मां लक्ष्मी की कृपा से होते हैं मालामाल

चाणक्य कहते हैं कि गुरु, ब्राह्मण और वृद्ध हमारे पूजनीय होते हैं। इसलिए हमें उन्हें कभी पैर से नहीं छूना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक, कन्या और शिशु छोटे होने के बावजूद हमारे लिए आदरणीय होते हैं। चाणक्य कहते हैं कि गाय को पैर लगाना पाप माना जाता है। वेदों में बताया गया है कि गाय में देवताओं का वास होता है। ऐसे में जो मनुष्य गाय को पैर मारता है वह नष्ट हो जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें