ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChanakya Niti in Hindi do not hesitate in these things Ethics of chanakya For Success and Money

Chanakya Niti: इन चीजों में कभी ना करें संकोच, तरक्की के साथ धनवान बनने के भी खुल जाते हैं रास्ते

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी बातों का सरलता से वर्णन किया है। इसके बाद ही उन्होंने आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक समस्याओं को हल भी बताया है। चाणक्य ने ऐसी चार चीजें बताई हैं और नीति...

Chanakya Niti: इन चीजों में कभी ना करें संकोच, तरक्की के साथ धनवान बनने के भी खुल जाते हैं रास्ते
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 16 Oct 2020 01:13 PM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी बातों का सरलता से वर्णन किया है। इसके बाद ही उन्होंने आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक समस्याओं को हल भी बताया है। चाणक्य ने ऐसी चार चीजें बताई हैं और नीति शास्त्र में कहा है कि व्यक्ति को कभी इन चीजों के बारे में संकोच नहीं करना चाहिए। 

इस श्लोक के जरिए आचार्य चाणक्य ने कही अपनी बात-

धनधान्यप्रयोगेषु विद्यासङ्ग्रहणेषु च।
आहारे व्यवहारे च त्यक्तलज्जः सुखी भवेत।।

Navratri 2020: नवरात्रि पर ये हैं कलश स्थापना के शुभ चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त, शुभफल प्राप्ति के लिए लग्न में करें घटस्थापना

इस श्लोक के जरिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी पैसों से जुड़े मामलों में संकोच नहीं करना चाहिए। अगर आपने किसी को अपना पैसा उधार दिया है, तो उससे बिना संकोच मांगना चाहिए। झिझकने पर आपको नुकसान हो सकता है।

Navratri 2020: घोड़े पर सवार होकर मन की मुरादें पूरी करने आ रही हैं मां दुर्गा, इस सवारी पर होंगी विदा, मिलेगी विशेष कृपा

चाणक्य कहते हैं कि ज्ञान के मामले में भी इंसान को शर्म नहीं करनी चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर कोई बात समझ नहीं आए तो उसे सामने वाले तुरंत पूछ लेना चाहिए। वरना आगे संदेह बना रहता है। पुरंत सवाल पूछने पर आगे का रास्ता साफ हो जाता है। 

नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि काम और बिजनेस के मामलों में भी कभी संकोच नहीं करना चाहिए। शर्म के चलते कई बार इंसान आगे नहीं बढ़ पाता है। अगर आप किसी काम में 100 प्रतिशत सफल होना चाहते हैं तो शर्म को छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा किसी भी परीक्षा में पास होने के लिए भी शर्म को किनारे कर देना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें