ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChanakya Niti in hindi Chanakya Ethics these Habits Give Happy and Successful Life

चाणक्य नीति: व्यक्ति की ये आदतें ही उसे बनाती हैं धनवान, जल्द मिलती है सफलता

आचार्य चाणक्य एक कुशल अर्थशास्त्री और महान शिक्षाविद थे। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। जीवन से जुड़े कई सवालों का जवाब आचार्य चाणक्य ने बड़ी सरलता से नीति...

चाणक्य नीति: व्यक्ति की ये आदतें ही उसे बनाती हैं धनवान, जल्द मिलती है सफलता
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 08 Sep 2020 12:32 PM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य चाणक्य एक कुशल अर्थशास्त्री और महान शिक्षाविद थे। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। जीवन से जुड़े कई सवालों का जवाब आचार्य चाणक्य ने बड़ी सरलता से नीति शास्त्र में बताया है। चाणक्य कहते हैं व्यक्ति जीवन पर पैसों के पीछे भागता रहता है। लेकिन इसके बावजूद भी अपनी आदतों के कारण धनवान नहीं बन पाता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है, जो उसे समाज में मान-सम्मान दिलाने के साथ ही सुख और सफल जीवन भी देती हैं। जानिए कौन-सी हैं वो आदतें-

लाभ के लिए न बदलें स्वभाव-

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। व्यक्ति को हर इंसान के साथ समान आचरण और बर्ताव करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं जो कार्य मानव हित में न हो उसे नहीं करना चाहिए।

आपके हाथों की ये रेखाएं बताती हैं जीवन के कई राज, जानिए कैसा है आपका भविष्य

आज के काम को कल पर न टालें-

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी आता। चाणक्य कहते हैं कि सफलता में आलस बड़ी बाधा है। आलस करने वाले व्यक्ति कभी भी धनवान नहीं हो सकते। नीति शास्त्र के अनुसार, जीवन में सफल और धनवान बनने के लिए व्यक्ति को आलस त्याग देना चाहिए।

गलत आदतों से दूरी बनाएं रखें-

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गलत आदतें व्यक्ति को कभी भी सफल और धनवान नहीं बनने देती हैं।

हमेशा अच्छा आचरण रखें-

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को दूसरों के साथ व्यवहार को लेकर सजग और सतर्क रहना चाहिए। व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है। चाणक्य कहते हैं कि विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्द सफलता हासिल करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें