ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChanakya Niti For Success and Promotion Know Always Keep These Things in Your Mind For Success

Chanakya Niti: तरक्की पाने के लिए हर व्यक्ति को इन चीजों का हमेशा रखना चाहिए ध्यान

आचार्य चाणक्य को एक महान शिक्षाविद और अर्थशास्त्री माना जाता है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े अहम पहलुओं का जिक्र किया है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में नौकरी-कारोबार में तरक्की पाने के लिए...

Chanakya Niti: तरक्की पाने के लिए हर व्यक्ति को इन चीजों का हमेशा रखना चाहिए ध्यान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 21 Jan 2021 10:44 AM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य चाणक्य को एक महान शिक्षाविद और अर्थशास्त्री माना जाता है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े अहम पहलुओं का जिक्र किया है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में नौकरी-कारोबार में तरक्की पाने के लिए कुछ नीतियां बताई हैं। चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को कुछ लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चाणक्य का मानना है कि कई बार बहुत ज्यादा मेहनत करने वालों को कुछ कामों में सफलता मिल जाती है तो कुछ कामों में सफलता नहीं मिल पाती है। जानिए नौकरी में तरक्की और एक सफल कारोबारी बनने के लिए क्या करना चाहिए-

समाने शोभते प्रीती राज्ञि सेवा च शोभते।
वाणिज्यं व्यवहारेषु स्त्री दिव्या शोभते गृहे॥

1. दोस्ती बराबरी में करनी चाहिए- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दोस्ती बराबरी में करनी चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार, व्यापार में वही लोग सफल होते हैं जो कुछ व्यवहारी और वक्ता होते हैं। चाणक्य कहते हैं कि इन दोनों ही गुणों का व्यापार में भरपूर इस्तेमाल होता है।

महाशिवरात्रि कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और व्रत को लेकर प्रचलित पौराणिक कथाएं

2. हर रिस्क को तैयार रहें- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यापारी को हर वक्त रिस्क के लिए तैयार रहना चाहिए। किसी भी काम को शुरू करने के लिए उससे जुड़ी हर जानकारी होनी चाहिए। व्यापार में अकेले कार्य करने से सफलता हासिल नहीं होती, इसलिए काम को सहयोगियों के साथ मिलकर करना चाहिए।

3. तथ्यों का ध्यान रखें- चाणक्य के अनुसार, सामने वाले व्यक्ति से जब भी बात करें उस विषय से संबंधित विषयों की जानकारी होना जरूरी है। चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति को तथ्यों की सही जानकारी नहीं होती है तो उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता है। चाणक्य कहते हैं कि उसे हमेशा सरल तरीके से लेने की कोशिश करनी चाहिए।

 पौष पुत्रदा एकादशी कब है? संतान प्राप्ति की कामना के लिए रखा जाता है व्रत, जानिए पौराणिक कथा, शुभ मुहूर्त और मंत्र

4. मानवतावादी दृष्टि कोण बनाकर रखें- चाणक्य के अनुसार, सफलता उसी व्यक्ति को हासिल होती है जिसके अंदर मानवतावादी दृष्टिकोण होता है। चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति के अंदर मानवता का भाव होता है, उसकी हर कोई तारीफ करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें