ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChanakya Niti For Life These Three Things Taught us real value of Life according to Chanakya Niti

चाणक्य नीति: इन चीजों से ही व्यक्ति को मिलती है जीवन की असली शिक्षा, जानें क्या कहती है आज की चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कहा जाता है कि आचार्य की नीतियों से व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता हासिल कर सकता है। चाणक्य ने एक श्लोक में...

चाणक्य नीति: इन चीजों से ही व्यक्ति को मिलती है जीवन की असली शिक्षा, जानें क्या कहती है आज की चाणक्य नीति
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 01 Mar 2021 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कहा जाता है कि आचार्य की नीतियों से व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता हासिल कर सकता है। चाणक्य ने एक श्लोक में बताया है कि आखिर कौन-सी तीन चीजें व्यक्ति को जीवन की सही शिक्षा देती हैं।

1. विषम परिस्थिति- चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को उसके जीवन में विषम परिस्थिति सच्ची सीख देती है। विपरीत समय में ही व्यक्ति को सच्चे मित्र, सच्चे सेवक और सच्चे रिश्तेदारों की जानकारी होती है। परिस्थितियों के अनुकूल होने पर व्यक्ति अपनी क्षमता का भी सही से आकंलन नहीं कर पाता है।

चाणक्य नीति: ऐसे में घरों में बिन बुलाए आती हैं मां लक्ष्मी, खुशियों से भरा रहता है लोगों का जीवन

2. हार- चाणक्य का मानना है कि असफलता से व्यक्ति को जीवन की बड़ी सीख मिलती है। इसलिए घर से कभी डरना नहीं चाहिए। बल्कि पूर्व में की गईं गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। हारे हुए व्यक्ति को हमेशा दूसरों की सलाह ध्यानपूर्वक सुननी चाहिए। चाणक्य का मानना है कि कई बार सामने वाला व्यक्ति ऐसी बातों को बताता है, जिसकी जानकारी खुद को नहीं होती है।

3. मुश्किलों से मिलती है सीख- नीति शास्त्र के अनुसार, मुश्किलें व्यक्ति को जीवन में सच्ची शिक्षा देती हैं। विपत्ति आने पर व्यक्ति को जीवन का असली अनुभव होता है। मुश्किल समय व्यक्ति को सही और गलत का फर्क सिखाता है। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति विपत्तियों का सामना करते हुए आगे बढ़ता है, उसे सफलता जरूर मिलती है।

राजा वेश्या यमो ह्यग्निस्तकरो बालयाचको। 
पर दु:खं न जानन्ति अष्टमो ग्रामकंटका:।। 

इस श्लोक में चाणक्य कहते हैं कि संसार में 8 तरह के ऐसे लोग हैं जो किसी भी व्यक्ति की परेशानी को नहीं समझते हैं। चाणक्य के मुताबिक, राजा, यमराज, बालक, चोर, वेश्या, याचक पर किसी भी दुख का कोई असर नहीं होता है। इसके साथ ही ग्रामीणों को परेशान करने वाले पर दूसरे के दुख का कोई असर नहीं होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें