चाणक्य नीति: इन छोटी-छोटी गलतियों से व्यक्ति हो जाता है बर्बाद, आप भी जान लें बचाव
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई नीतियों का वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन की परेशानियों को कम करने में सफल साबित होती हैं। आज भी आचार्य चाणक्य की धन, तरक्की, बिजनेस,...

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई नीतियों का वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन की परेशानियों को कम करने में सफल साबित होती हैं। आज भी आचार्य चाणक्य की धन, तरक्की, बिजनेस, वैवाहिक जीवन, शत्रुता और मित्रता आदि से जुड़ी नीतियां लोग अपनाते हैं। एक श्लोक में चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति के लिए कौन सी गलतियां उसके जीवन पर भारी पड़ सकती हैं।
धर्म धनं च धान्यं च गुरोर्वचनमौषधम्।
सुगृहीतं च कत्र्तव्यमन्यथा तु न जीवति।।
आचार्य चाणक्य ने धार्मिक कार्यों को काफी महत्व दिया है। चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति धार्मिक कार्य में गलती कर देता है तो शुभ परिणाम मिलने की बजाए विपरीत परिणामों को भुगतना पड़ सकता है। चाणक्य कहते हैं कि धार्मिक कार्यों के दौरान व्यक्ति को हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
चाणक्य कहते हैं कि गलत दवा के इस्तेमाल से भी विपरीत परिणामों को भुगतना पड़ता है। नीति शास्त्र के अनुसार, बीमारी के दौरान दवा का गलत इस्तेमाल करने से जीवन तक खत्म हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को दवा का सेवन करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना जरूरी होता है।
| चाणक्य नीति: किसी भी इंसान को परखने के ये हैं 4 बेस्ट तरीके, आप भी जान लीजिए |
नीति शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति को धन के इस्तेमाल की सही जानकारी न हो तो कुछ समय में सब नष्ट हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को धन के खर्च के लिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए। उसे बिना वजह बेकार के कामों में पैसा खर्च नहीं करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के जीवन में गुरु की भूमिका अहम होती है। चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपने गुरु की बात नहीं मानते या उनकी अनदेखी करते हैं वह जीवन के सुखों से वंचित रह जाते हैं। चाणक्य का मानना है कि ज्यादा भोजन करने वाले व्यक्ति के घर खुशियां नहीं बल्कि दरिद्रता आती है। ऐसे लोग जल्द ही बर्बाद हो जाते हैं।


