चाणक्य नीति: व्यक्ति के इन गुणों के कारण ही होती है उसकी तारीफ, मिलता है खूब मान-सम्मान

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन, तरक्की, नौकरी, बिजनेस, विवाह और दुश्मनी समेत कई पहलुओं का जिक्र किया है। आचार्य ने अपने ग्रंथ में इन सभी पहलुओं से जुड़ी समस्याओं का हल भी बताया है। इसके अलावा...

चाणक्य नीति: व्यक्ति के इन गुणों के कारण ही होती है उसकी तारीफ, मिलता है खूब मान-सम्मान

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन, तरक्की, नौकरी, बिजनेस, विवाह और दुश्मनी समेत कई पहलुओं का जिक्र किया है। आचार्य ने अपने ग्रंथ में इन सभी पहलुओं से जुड़ी समस्याओं का हल भी बताया है। इसके अलावा एक श्लोक में उन्होंने बताया है कि आखिर व्यक्ति के कौन-से गुण उसे समाज में मान-सम्मान दिलाते हैं। चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को अपने अवगुणों को छोड़कर कुछ गुणों का विकास करना चाहिए। जानिए व्यक्ति के कौन-से गुण समाज में बढ़ा देते हैं उसका कद-

1.  चाणक्य कहते हैं कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि व्यक्ति को अपनी कमाई का 10 फीसदी हिस्सा दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति दिन दोगुनी चार चौगुनी तरक्की करता है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति का दानवीर होना जरूरी है। दान देने वाले व्यक्ति को सभी लोग सम्मान की निगाह से देखते हैं। दान देने वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों का हित सोचता है। यह गुण दूसरों की नजरों में उसे महान बनाता है।

चाणक्य नीति: आर्थिक कमजोरी का इशारा देते हैं ये 4 संकेत, आप भी जान लीजिए

2. चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति की वाणी हमेशा मधुर होनी चाहिए। मधुर वाणी दूसरों के मन प्रसन्न रखने के साथ खुद को भी खुश रखती है। कभी किसी बात के लिए कठोर शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वाणी से ही व्यक्तित्व की पहचान होती है। जो लोग मीठा बोलते हैं, उन्हें हमेशा लोग अपनी चर्चा में याद रखते हैं और ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलता है।

3. जीवन में सुख-दुख का आना-जाना लगा रहता है लेकिन व्यक्ति को किसी भी स्थिति में धर्म का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कभी अन्याय नहीं करता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों के लिए परोपकार की भावना रखता है। समाज में ऐसे लोगों को मान-सम्मान मिलता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़चाणक्य नीति: व्यक्ति के इन गुणों के कारण ही होती है उसकी तारीफ