ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChanakya Niti Dont make the mistake of relying on these 5 things you may be in trouble

चाणक्य नीति: इन 5 चीजों पर भरोसा करने की न करें गलती, गले पड़ सकती है मुसीबत

व्यक्ति का एक सही फैसला उसे सुख से भरे रास्ते पर ले जा सकता है, जबकि गलत फैसले से जीवन बर्बाद तक हो सकता है। इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को सही और गलत की पहचान जरूरी है। ज्यादातर लोग आज भी सही और...

चाणक्य नीति: इन 5 चीजों पर भरोसा करने की न करें गलती, गले पड़ सकती है मुसीबत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 03 Jun 2021 07:17 AM
ऐप पर पढ़ें

व्यक्ति का एक सही फैसला उसे सुख से भरे रास्ते पर ले जा सकता है, जबकि गलत फैसले से जीवन बर्बाद तक हो सकता है। इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को सही और गलत की पहचान जरूरी है। ज्यादातर लोग आज भी सही और सच्चे व्यक्ति की पहचान करने में मात खा जाते हैं। क्योंकि यह हुनर अनुभव के साथ आता है। कई लोग जीवन में गलत लोगों पर भरोसा कर लेते हैं और धोखा खाते हैं। 

आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए बताया है कि व्यक्ति को किन पांच चीजों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि इन चीजों में सतर्कता बरत कर व्यक्ति खुद को बड़ी मुश्किलों से बचा सकता है।

नदीनां शस्त्रपाणीनां नखीनां श्रृंगीणां तथा
विश्वासो नैव कर्तव्यः स्त्रीषु राजकुलेषु च।

20 जुलाई तक इन राशियों पर रहेगी मंगल देव की कृपा, धन- लाभ के साथ ही बढ़ेगा मान- सम्मान

चाणक्य कहते हैं कि जिन नदियों के पुल कच्चे हैं। उन नदियों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि पता नहीं कब नदियों का बहाव तेज हो जाए और पुल पानी में ही मिल जाए।

चाणक्य कहते हैं जिन लोगों के पास औजार या शस्त्र हो, उन पर विश्वास न करें। पता नहीं उन्हें आपकी किस बात का बुरा लग जाए और वे अपना आपा खो बैठें।

चाणक्य कहते हैं कि जिन जानवर के नाखून हों, उन पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। पता नहीं जानवर को कब क्रोध  आ जाए और आप पर हमला कर दे।

बुध राशि परिवर्तन: आज से सिंह और कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, ये रहें सावधान

नीति शास्त्र के अनुसार, चंचल स्वभाव की स्त्री पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि स्त्री आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

चाणक्य कहते हैं कि राजकुल या शासकीय सेवा से जुड़े लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये आपके राज जानकर इसका इस्तेमाल आपके खिलाफ ही कर सकते हैं और आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें