Chanakya Niti: सफलता पानी है तो जरूर करें आचार्य चाणक्य के बताए ये तीन काम
चाणक्य नीति में सुखी जीवन जीने के लिए कई बातें बताई गई हैं। इनके साथ ही सफल होने के लिए भी आचार्य चाणक्य ने कुछ नीतियां बताई है। चाणक्य नीति का श्लोक सन्तोषस्त्रिषु कर्तव्य: स्वदारे भोजने...
चाणक्य नीति में सुखी जीवन जीने के लिए कई बातें बताई गई हैं। इनके साथ ही सफल होने के लिए भी आचार्य चाणक्य ने कुछ नीतियां बताई है।
चाणक्य नीति का श्लोक
सन्तोषस्त्रिषु कर्तव्य: स्वदारे भोजने धने ।
त्रिषु चैव न कर्तव्योऽध्ययने तपदानयो : ।।
चाणक्य नीति में कहा है कि सफलता और तरक्की पाने के लिए इन तीन मामलों में संतुष्ट नहीं होना चाहिए
1. अध्ययन
अध्ययन यानी कोई भी चीज सीखने और पढ़ने से ज्ञान मिलता है। मनुष्य को चाहे कितना ही ज्ञान क्यों न मिल जाए, वह कभी भी पूरा नहीं होता। हमेशा सीखते रहने की इच्छा जिस इंसान में होती है वो हर जगह सफल होता है।
2. जप
मंत्र जप यानी तरक्की करने के लिए बार-बार अपने लक्ष्य का जप करना चाहिए। जप करने का मतलब अपने लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए। इससे दिल और दिमाग में अपने लक्ष्य को पाने की इच्छाएं बनती रहती हैं और मजबूत भी होती रहती हैं। जिससे सफल होने में मदद मिलती है।
3. दान
शास्त्रों में कुछ काम हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य बताए गए हैं, दान भी उन्हीं में से एक है। दान यानी दूसरों का भला करना चाहिए। कभी मुश्किल समय आ भी जाए तो इसके प्रभाव से अन्य लोग बिना मांगे ही मदद कर देते हैं।
शीतला सप्तमी 2019: 27 मार्च को है शीतला सप्तमी, जानें इसका महत्व