ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChanakya Niti Before trusting someone know these 3 things about him otherwise you may have to repent

चाणक्य नीति: किसी पर भरोसा करने से पहले जान लें उसकी ये 3 बातें, वरना पड़ सकता है पछताना

आचार्य चाणक्य की नीतियां भले ही कठोर लगे लेकिन जीवन की सच्चाई ही कठोरता है। वर्तमान समय में भी चाणक्य की नीतियां प्रासंगिक हैं। व्यस्त जीवन में चाणक्य के ये कठोर  वचन जीवन के हर पहलु को समझने...

चाणक्य नीति: किसी पर भरोसा करने से पहले जान लें उसकी ये 3 बातें, वरना पड़ सकता है पछताना
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 Jun 2021 07:22 AM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य चाणक्य की नीतियां भले ही कठोर लगे लेकिन जीवन की सच्चाई ही कठोरता है। वर्तमान समय में भी चाणक्य की नीतियां प्रासंगिक हैं। व्यस्त जीवन में चाणक्य के ये कठोर  वचन जीवन के हर पहलु को समझने में मदद करते हैं। चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए बताया है कि किसी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसके बारे में कौन-सी तीन बातों का जानना जरूरी है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि भरोसा हमेशा उसी व्यक्ति पर करना चाहिए, जिसके बारे में तीन बातों का पता हो। पहला हंसी के पीछे का दर्द, दूसरा गुस्से के पीछे का प्यार और तीसरा चुप रहने की वजह क्या है।

नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को भरोसा करते समय तीन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। ये बातें हर व्यक्ति को धोखे से बचाती हैं। किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने में कई साल लग जाते हैं जबकि भरोसे को तोड़ने में एक पल ही काफी होता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा उसी व्यक्ति पर विश्वास करना चाहिए जो आपको अच्छी तरह से जानता हो और आप उसे अच्छी तरह से जानते हों।

चाणक्य कहते हैं कि अक्सर जब सामने वाला गुस्सा करता है तो कहीं ना कहीं आपके लिए चिंता छिपी होती है। इसके अलावा आपको यह भी पता होना चाहिए कि सामने वाले को कौन-सी बात उदास कर सकती है। इसके अलावा व्यक्ति किसी कारणवश ही चुप हो जाता है या फिर उसकी कोई मजबूरी रहती है। इसलिए उसके चुप होने का कारण भी पता होना बेहद जरूरी होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें