ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChaitra Navratri colors List 2022 Which color clothes to wear on which day in Chaitra Navratri Mother Ambe will have special grace Astrology in Hindi

Navratri colours 2022: चैत्र नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन से रंग के कपड़े? मां अंबे की होगी विशेष कृपा

मां आदिशक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि साल में दो बार आता है। जिनमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। लोगों का विश्वास है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से मनोकामना

 Navratri colours 2022: चैत्र नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन से रंग के कपड़े? मां अंबे की होगी विशेष कृपा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 02 Apr 2022 08:08 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मां आदिशक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि साल में दो बार आता है। जिनमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। लोगों का विश्वास है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। इस साल नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल को संपन्न होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन मां अंबे अश्व (घोड़े) की सवारी पर जाएगी और समापन के दिन भैंसे पर सवार होकर जाएंगी। नवरात्रि के दिनों में माता रानी की सच्चे मन से अराधना करने से जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आती है। मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। जानें नवरात्रि के नौ दिन किन रंगों को पहनना रहेगा शुभ-

14-29 अप्रैल के बीच वृषभ समेत इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल

पहला दिन- नवरात्रि के पहले मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की अराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पीले रंगों को धारण करने से मनोकामना पूरी होती है। 

दूसरा दिन- नवरात्रि के दूसरे दिन मां जगदंबे के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दूसरे दिन हरा रंग धारण करना शुभ माना जाता है।

तीसरा दिन- नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन भूरा रंग पहनने की मान्यता है। मान्यता है कि इस दिन भूरा रंग पहनने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

चौथा दिन- नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के मां कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन नारंगी रंग पहनने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अप्रैल 2022 में इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, नौकरी में प्रमोशन के बनेंगे प्रबल योग

पांचवां दिन- नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस दिन सफेद रंग पहनना उत्तम माना जाता है।

छठवां दिन-नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, मां कात्यायनी को लाल रंग प्रिय है। इसलिए इस दिन भक्तों को लाल रंग पहनना चाहिए।

सातवां दिन- नवरात्रि के सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है। मां कालरात्रि का प्रिय रंग नीला है। इसलिए नवरात्रि के सातवें दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है।

आठवां दिन- नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां महागौरी को गुलाबी अतिप्रिय है। इसलिए इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

अश्व पर आएंगी मां भवानी, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त, मंत्र व नवरात्रि की तिथियां

नौवें दिन- नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, मां सिद्धिदात्री को जामुनी रंग बेहद प्रिय है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें