Navratri Date : नवरात्रि 22 मार्च से, नोट कर लें कलश स्थापना का समय, पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट और पूजा- विधि

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Chaitra Navratri 2023 Date Time Puja Vidhi : इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। चैत्र मास की नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक हैं। इस बार संपूर्ण 9 दिवसीय नवरात्र है।

Navratri Date : नवरात्रि 22 मार्च से, नोट कर लें कलश स्थापना का समय, पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट और पूजा- विधि

इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। चैत्र मास की नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक हैं। इस बार संपूर्ण 9 दिवसीय नवरात्र है। प्रतिपदा तिथि 21 मार्च रात में 11 बजकर 4 मिनट पर लग जाएगी। इसलिए 22 मार्च को सूर्योदय के साथ नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ हो जाएगी।

मां का आगमन नौका पर

इस नवरात्रि में मां का आगमन नौका से होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां का नौका से प्रवेश सुख-समृद्धि का कारक है। नवरात्र पर चार ग्रहों का परिवर्तन हो रहा है। यह संयोग 110 वर्षों के बाद मिल रहा है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

22 मार्च को प्रातः 6:04 बजे से 7:30 बजे। इसके बाद 9:06 से 11:00 बजे तक। यदि किसी कारणवश सुबह कलश स्थापना नहीं हो कर पा रहे हैं तो दोपहर को 3:34 बजे से 5:51 बजे तक कर सकते हैं। 

नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का महासंयोग, ये 5 राशि वाले होंगे मालामाल, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट

मिट्टी का कलश, जौ बोने के लिए कोई पात्र, मिट्टी, जौ, गंगाजल, पवन फूल, मिष्ठान, फल, रोली, चावल, कलावा, प्रसाद भोग।

पूजन- विधि:

  • सूर्योदय से पहले स्नान आदि से निवृत हो जाएं। 
  • मंदिर में साफ सफाई करें और कोई पटरा या चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवती मां की मूर्ति रखें।
  • ध्यान रहे कि कलश स्थापना अथवा भगवती के आह्वान में मां का मुख पश्चिम की ओर हो और आपका मुंह उनके सामने पूरब की ओर हो।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!