ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChaitra Navaratri 2019 measures to get free from debt

चैत्र नवरात्रि 2019: कर्ज से मुक्ति के लिए करें ये 5 उपाय

चैत्र नवरात्रि इस बार 6 अप्रैल 2019 से शुरू हो रही हैं और ये 14 अप्रैल तक चलेंगी। गर्मियों की शुरूआत में आने वाले चैत्र नवरात्रि का भी अपना विशेष महत्व है।  इस दौरान आप कई उपाय कर सकते हैं। वहीं...

चैत्र नवरात्रि 2019: कर्ज से मुक्ति के लिए करें ये 5 उपाय
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीWed, 03 Apr 2019 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि इस बार 6 अप्रैल 2019 से शुरू हो रही हैं और ये 14 अप्रैल तक चलेंगी। गर्मियों की शुरूआत में आने वाले चैत्र नवरात्रि का भी अपना विशेष महत्व है।  इस दौरान आप कई उपाय कर सकते हैं। वहीं कर्ज से परेशान लोग भी कर्जे से बचने के लिए कुछ उपाय कर सकते है।

1. नवरात्र के दौरान आप कच्चे आटे की लोई लें। इसमें आप गुड़ भर के पानी में बहा दें। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। 

2. नवरात्र के समय कौड़ी और हर सिंगार की जड़ को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप से पूजन करके धारण करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
 
3. आप एक सफ़ेद कपड़ा लें। इसमें पांच गुलाब के फूल, चांदी का टुकड़ा और गुड़ रखकर 21 बार गायत्री मंत्र का पाठ करें और पानी में बहा दें। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलने लगेगी। 

4. कर्जे से मुक्ति पाने के लिए केले के पेड़ की जड़ में चावल, रोली, फूल और पानी अर्पित करें। इसके बाद नवमी वाले दिन पेड़ की थोड़ी सी जड़ को अपनी तिजोरी में रखें। 

5. लौंग व कपूर से भी आप उपाय कर सकते हैं। आप कमल के फूल की पत्तियां लें। अब इन पर मक्खन व मिसरी लगायें। अब 48 लौंग व 6 कपूर की माता को आहूति दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही कर्ज का बोझ कम होने लगता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Chaitra Navratri 2019 : इस दिन से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र, जानें इन 9 दिनों का महत्व

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें