ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBy March 31 people of these zodiacs will get good news along with progress in job the sum of money benefits Astrology in Hindi

31 मार्च तक इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी में तरक्की से साथ धन लाभ के योग

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का मानव जीवन पर असर पड़ता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से ही सभी 12 राशियों के राशिफल का आंकलन किया जाता है। कुछ राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति में बदलाव लाभकारी रहता है, जबकि

31 मार्च तक इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी में तरक्की से साथ धन लाभ के योग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 25 Mar 2022 11:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का मानव जीवन पर असर पड़ता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से ही सभी 12 राशियों के राशिफल का आंकलन किया जाता है। कुछ राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति में बदलाव लाभकारी रहता है, जबकि कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। जानें 31 मार्च तक का समय किन राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी-

मेष- 24 मार्च से कारोबार में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

वृषभ- परिवार में सुख शांति रहेगी, परंतु 14 मार्च के उपरांत आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन- 24 मार्च के बाद जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति भी सचेत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सात मार्च से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

12 अप्रैल से मेष व मकर समेत इन राशि वालों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव, दो बड़े छाया ग्रह डालेंगे प्रभाव

कर्क- 27 मार्च के बाद पुन: कारोबार में प्रगति दिखाई देगी। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।

सिंह- मास के अंत में पुन: कुछ परेशानियां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, परंतु कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

तुला- किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति का विस्तार होगा। परंतु पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक- 15 मार्च से धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। 

2 दिन बाद से इस राशि में गुरु होने जा रहे उदित, इन 5 राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

धनु- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परंतु विदेश प्रवास के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार से दूर रहना भी पड़ सकता है।

मकर- 14 मार्च के बाद परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

कुंभ- जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

चैत्र नवरात्रि 2022: इस साल घोड़े पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानें वाहन का महत्व

मीन- 15 मार्च से  धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में शांति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें