ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBy December 10 these zodiac signs will get auspicious results happiness will come in life Astrology in Hindi

10 दिसंबर तक इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम, जीवन में आएंगी खुशियां

बुध ग्रह ने वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। बुध इस राशि में 10 दिसंबर की सुबह 05 बजकर 53 मिनट तक रहेंगे। वृश्चिक राशि में पहले से सूर्य मौजदू थे। ऐसे में वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध की युति से...

10 दिसंबर तक इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम, जीवन में आएंगी खुशियां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Thu, 25 Nov 2021 11:23 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बुध ग्रह ने वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। बुध इस राशि में 10 दिसंबर की सुबह 05 बजकर 53 मिनट तक रहेंगे। वृश्चिक राशि में पहले से सूर्य मौजदू थे। ऐसे में वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुधादित्य योग से सिंह, मीन, कन्या और कुंभ राशि वालों को बड़ा लाभ होने के आसार रहेंगे। 

1. सिंह- सिंह राशि वालों के बुध दूसरे और एकादश भाव के स्वामी हैं। यह चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव माता, भूमि व विलासिता का माना जाता है। बुध गोचर से सिंह राशि वालों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन व भूमि की खरीदारी कर सकते हैं।

2. कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दशम भाव के स्वामी हैं। यह भाई-बहन और साहस भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध गोचर काल में आपकी नौकरी में बदलाव हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

करियर राशिफल 2022: नए साल में इन राशि वालों को मिल सकते हैं नौकरी के नए अवसर

3. कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम और अष्टम भाव का स्वामी माना जाता है। बुध का आपकी राशि के करियर, नाम और प्रसिद्धि भाव में गोचर हो रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। काम के दौरान यात्रा के योग बन सकते हैं।

8 दिसंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र के प्रभाव से बदलेगा भाग्य

4. मीन- मीन राशि वालों के लिए बुध चतुर्थ व सप्तम भाव का स्वामी है। बुध का गोचर आपकी उच्च शिक्षा और भाग्य भाव में गोचर हो रहा है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध पहले से सुधरेंगे। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें