ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBy August 21 Budhaditya Yoga will be formed in the zodiac of Sun God the bat and bat of these zodiac signs

21 अगस्त तक सूर्यदेव की राशि में बनेगा बुधादित्य योग, इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले

Budhaditya yoga: सिंह राशि में बुधादित्य योग बनने से कुछ राशि वालों को जीवन में तरक्की मिलने के योग बनेंगे, जबकि कुछ राशि वालों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे।

21 अगस्त तक सूर्यदेव की राशि में बनेगा बुधादित्य योग, इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 10 Aug 2022 05:19 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Budh Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य को अति शुभ योगों में गिना जाता है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है। बुध ग्रह 1 अगस्त को सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश कर चुके हैं। बुध जब सूर्य देव के साथ किसी राशि में साथ में होते हैं तो, बुधादित्य योग का निर्माण होता है। सिंह राशि में 17-21 अगस्त तक बुधादित्य योग बनेगा। जानें किन राशि वालों को बुधादित्य योग से होगा लाभ-

मेष- मेष राशि वालों के इस अवधि में अटके काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों को बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। बुध व सूर्य की युति से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

23 अक्टूबर तक इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की, वक्री शनि से होगा लाभ ही लाभ

कर्क- कर्क राशि वालों को इस अवधि में किसी विशेष काम में सफलता हासिल हो सकती है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। आपके कार्य की कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। व्यापारियों को पार्टनरशिप के काम में मुनाफा हो सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस अवधि में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धन आगमन के कई मार्ग खुलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। मान-सम्मान हासिल होगा।

मकर- मकर राशि वालों के लिए बुधादित्य योग शुभ फल की प्राप्ति करा सकता है। इस दौरान आपको किसी पुराने वाद-विवाद से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।

 रक्षा बंधन पर भाई की राशि के अनुसार चुनें राखी का रंग, जानें बांधने का शुभ मुहूर्त

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें