Budhaditya Rajyog: बुधादित्य राजयोग से इन राशियों के जीवन में धन-दौलत की होगी बरसात, बढ़ेगी सुख-समृद्धि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य सभी ग्रहों का राजा होता है। सूर्य की चाल बदलने से कुछ जातकों को बेहद शुभ फल मिलते हैं। सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य योग कुछ राशियों की किस्मत चमका देता है।

Budhaditya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी चाल बदलते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव व्यक्ति की राशि पर भी पड़ता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है तो कुछ को जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है। 17 अगस्त को सूर्य ने सिंह राशि में स्थान परिवर्तन किया है। वहीं बुध भी पहले से ही विराजमान है। सूर्य और बुध की इस युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह योग कुछ राशियों के जातकों की किस्मत चमकाने वाला है। चलिए जानते हैं कि बुधादित्य राजयोग से किन जातकों को लाभ होगा?
मेष: मेष राशि वालों को बुधादित्य राजयोग से कई शुभ फलों की प्राप्ति होगी। धन के लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन संभव है। धन-दौलत और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक जीवन खुशहालीमें बीतेगा। व्यापार में खूब लाभ होगा। सैलरी में इजाफा होगा।
कर्क: बुधादित्य राजयोग से कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद मंगलकारी है। कर्क राशि वालों के आय में बढ़ोत्तरी होगी। करियक में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। निवेशों से धन लाभ के योग बनेंगे। साझेदारी से किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला: भाग्य साथ देगा। सफलता की राह में आने वाली सभी अड़चने दूर होगी। जीवनसाथी संग रिश्तों में मधुरता आएंगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सकारात्मक महसूस करेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कानून विवादों में सफलता मिलेगी आय में वृद्धि के मार्गे खुलेंगे।
