ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBudh Rashi Parivartan 2022 From March 24 special grace of Mercury will be on these 3 zodiac signs Budh Gochar Astrology in Hindi

24 मार्च से इन 3 राशि वालों पर रहेगी बुधदेव की विशेष कृपा, आकस्मिक धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

ज्योतिष शास्त्र में जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है।  कुछ राशि वालों के लिए ग्रह राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लाता है, जबकि कुछ राशियों के जातक के...

24 मार्च से इन 3 राशि वालों पर रहेगी बुधदेव की विशेष कृपा, आकस्मिक धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 15 Mar 2022 05:08 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र में जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है।  कुछ राशि वालों के लिए ग्रह राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लाता है, जबकि कुछ राशियों के जातक के लिए समय मुश्किल भरा रहता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 24 मार्च को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध को व्यापार, वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है। जानें बुध गोचर से किन राशि वालों को मार्च महीने में मिलेगी आशातीत सफलता-

वृषभ- बुध का गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में होगा। 11वां स्थान इनकम भाव कहा गया है। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होने वाला है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं, बुध आपकी राशि के दूसरे व पंचम भाव के स्वामी है। इसलिए इस समय आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। मार्केटिंग व मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।

इस तारीख से कुंभ राशि में 141 दिन शनिदेव रहेंगे वक्री दिन, इन 3 राशियों के लोग बरतें विशेष सावधानी

मिथुन- बुध राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। बुध का गोचर आपकी राशि के दशम स्थान में होगा। जिसे करियर या जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्यशैली में सुधार होने के योग बनेंगे।

कुंभ- बुध गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में होगा, जिसे वाणी या धन का स्थान कहा गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिनका व्यापार विदेश से जुड़ा है, उन्हें लाभ होने के योग बनेंगे। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

20 मार्च तक मकर व वृश्चिक समेत इन राशियों के लोग बरतें विशेष सावधानी, हो सकता है बड़ा आर्थिक नुकसान

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें