ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologybudh margi 2022 effects rashifal horoscope mercury transit

बुध हुए मार्गी, सभी राशियों में शुरू हुई हलचल, मेष, कन्या, कुंभ वालों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

budh margi : ज्योतिषशास्त्र में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध देव को शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। इस समय बुध देव कन्या राशि में विराजमान हैं

बुध हुए मार्गी, सभी राशियों में शुरू हुई हलचल, मेष, कन्या, कुंभ वालों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 02 Oct 2022 09:44 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध देव को शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। इस समय बुध देव कन्या राशि में विराजमान हैं। बुध देव आज कन्या राशि में मार्गी हो गए हैं। बुध देव के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं बुध देव के मार्गी होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु मन में नकारात्मकता का भी प्रभाव हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा हो सकती है।

वृष राशि- मन अशांत हो सकता है। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। माता के स्वास्थ्य में सुधार तो होगा परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु धैर्यशीलता भी बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। खर्च भी बढ़ेगा।

मकर, कुंभ, धनु, मिथुन, तुला वाले शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए दशहरा के दिन करें ये छोटा सा उपाय

कर्क राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्म संयत भी रहें। क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है।

तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेदों से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- मन परेशान हो सकता है। मन में निराशा व असंतोष भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें।

शनि और बुध इस महीने होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशि वालों की दिवाली होगी बढ़िया

धनु राशि- मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु मन में नकारात्मक विचारों से भी बचें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें