ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologybudh ka rashi parivartan gochar kumbh rashi mein mercury transit in Aquarius horoscope rashifal effects on zodiac signs Astrology in Hindi

Mercury Transit : राजकुमार बुध ने किया कुम्भ राशि में प्रवेश, ज्योतिषाचार्य से जानें अपनी राशि का हाल और उपाय, पढ़ें राशिफल

फ़ाल्गुन शुक्ल तृतीया 5 मार्च 2022 दिन शनिवार को रात में 10:10 बजे तक मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश कर लिया है जहाँ बुध चैत्र कृष्ण षष्ठी तिथि 23 मार्च 2022 दिन बुधवार को शाम 5 बजकर 20 मिनट तक...

Mercury Transit : राजकुमार बुध ने किया कुम्भ राशि में प्रवेश, ज्योतिषाचार्य से जानें अपनी राशि का हाल और उपाय, पढ़ें राशिफल
Yogesh Joshiपं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली- निदेशक, उत्थान ज्योतिष संस्थान,नई दिल्लीSun, 06 Mar 2022 05:42 AM
ऐप पर पढ़ें

फ़ाल्गुन शुक्ल तृतीया 5 मार्च 2022 दिन शनिवार को रात में 10:10 बजे तक मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश कर लिया है जहाँ बुध चैत्र कृष्ण षष्ठी तिथि 23 मार्च 2022 दिन बुधवार को शाम 5 बजकर 20 मिनट तक कुम्भ में रहेंगे। तत्पश्चात मीन राशि में प्रवेश करेंगे। हरे भरे प्राकृतिक वस्तुओं का कारक ग्रह, मैनेजमेंट, बुद्धि, विवेक, समझ, बौद्धिकता, लेखन शक्ति के कारक ग्रह। 

  • कन्या एवं तुला राशि का स्वामी
  • वृष लग्न में राजयोग कारक
  • मीन राशि में नीचत्व को प्राप्त करते

भारत पर प्रभाव :- स्वतंत्र भारत की कुण्डली वृष लग्न एवं कर्क राशि की है। ऐसे में धन,कुटुम्भ और बुद्धि विवेक के कारक होकर परम शुभदायक हो जाते है। 

  • व्यापार, उद्योग, औषधि उद्योग ,धन वृद्धि के लिए के यह गोचरीय परिवर्तन लाभदायक।
  • आम जन मानस के लिए समय अनुकूलप्रद
  • राष्ट्र की जनता सुख की अनुभूति करेगी।
  • विद्यालयी ,विश्वविद्यालय , construction की नई   
  • योजना, आर्थिक पैकेज, प्रशासनिक क्षमता में वृद्धि, उद्योग में वृद्धि।
  • बौद्धिक क्षेत्र से ज़ुड़े लोगो को लाभ होगा। 
  • नया व्यापारिक संबंध या योजनाओं का आरंभ होगा। 
  • नवीन शोध , व्यापारिक संस्थाओं, रोजगार के लिए नई योजनाओं के आरम्भ के लिए समय ठीक है।
  • सरकार द्वारा आमजन मानस को नई शौगत सम्भव।
  • पत्रकारिता की दृष्टि से भी समय अनुकूलप्रद रहेगा। 
  • पत्रकार बन्धु अपना कार्य बहुत अच्छा करेंगे। परंतु अपना रखना होगा। आलोचना की स्थिति भी बन सकता है।
  • बड़े स्तर के किसी घटना के कारण व्यापारी जनों की आलोचना भी संभव।
  • पत्रकारिता जगत, बौद्धिक जगत, लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कुछ नकारात्मक घटनाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संभव।

मार्च के महीने में इन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना, रहें सर्तक

मेष :-

  • पराक्रम एवं रोग के कारक होकर एकादश भाव में। 
  • धना गम के साधनों में वृद्धि
  • बौद्धिक क्षमता अध्ययन अध्यापन में वृद्धि
  • भाई बंधुओं मित्रों के सहयोग में वृद्धि
  • पराक्रम एवं कलात्मक प्रकृति में वृद्धि
  • पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव या चिंता

उपाय :- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा।
**************
वृष  :-  द्वितीयेश एवं पंचमेश होकर राज्य भाव में। 
         * व्यापारिक लाभ एवं व्यापारिक विस्तार में वृद्धि
         * अध्ययन अध्यापन वकालत से सम्मान में वृद्धि
         * बौद्धिक क्षमता एवं पारिवारिक सुख में वृद्धि 
         * कलात्मकता गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि
         * संतान के पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा

उपाय :- मूल कुंडली के अनुसार पन्ना रत्न धारण करें।

12 अप्रैल को 2 ग्रहों की एक साथ बदलेगी चाल, मेष से लेकर मीन राशि तक के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

मिथुन :- लग्नेश-सुखेश होकर भाग्य भाव में। 
          * पिता एवं भाग्य का साथ प्राप्त होगा
         * मनोबल में उच्चता एवं पराक्रम में वृद्धि
         * गृह एवं वाहन सुख सहित माता के सुख में वृद्धि
         * अध्ययन अध्यापन एवं बौद्धिक क्षमता में वृद्धि
         * पराक्रम एवं भाई बंधुओं मित्रों का सहयोग प्राप्त
उपाय :- मून कुंडली के अनुसार पन्ना रत्न धारण करें।

कर्क :- व्ययेश एवं पराक्रमेश होकर अष्टम भाव में। 
         * स्वास्थ्य एवं खर्च को लेकर चिंता की स्थिति
         * व्यापार में वृद्धि एवं व्यापारिक विस्तार की स्थिति
         * भाई बहनों मित्रों के पक्ष से चिंता की स्थिति
         * पेट एवं पेशाब संबंधित समस्या से तनाव
         * पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी

उपाय :- बुधवार के दिन दुर्गा और हरी मूंग या उड़द श्री गणेश जी को अर्पित करें।

सिंह :- आयेश एवं धनेश होकर सप्तम भाव में। 
         * वाणी व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष सफलता
         * साझेदारी एवं व्यापारिक गतिविधियों में सफलता
         * दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार
         * परिवार में कोई नया शुभ कार्य संभव
         * बौद्धिक क्षमता एवं यश कीर्ति में वृद्धि
उपाय :- भगवान गणेश जी की आराधना करें।

7 अप्रैल तक ये 2 राशि वाले हर कार्य में होंगे सफल, शत्रु रहेंगे दूर, धन- लाभ के भी योग

कन्या :- राज्येश एवं लग्नेश होकर छठे भाव में। 
         *स्वास्थ्य एवं मनोबल को लेकर चिंता संभव
         *परिश्रम एवं सम्मान में अवरोध की स्थिति
         *परिवार एवं पारिवारिक जनों में तनाव की स्थिति
         *पेशाब एवं पेट की आंतरिक समस्या से तनाव
         *कार्य क्षमता में कमी एवं यात्रा खर्च में अधिकता
उपाय :- मूल कुंडली के अनुसार पन्ना रत्न धारण करना लाभदायक होगा।
**************
तुला  :- भाग्येश एवं व्ययेश होकर पंचम भाव में।       
       *पिता के सहयोग एवं भाग्य में वृद्धि होगी  
       *आर्थिक गतिविधियों मैं वृद्धि एवं व्यापारिक विस्तार   
       *लेखन शक्ति अध्ययन अध्यापन में वृद्धि
       * संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा
       *डिग्री और संतान पक्ष पर खर्च की स्थिति भी बनेगी
उपाय :- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और दुर्गा श्री गणेश जी को अर्पित करें।

इन बर्थडेट वालों के लिए 31 मार्च तक का समय शुभ, होगा महालाभ

वृश्चिक :- अष्टमेश एवं आयेश होकर सुख भाव में।
        *पैतृक संपत्ति एवं जमीन जायदाद के सुख में वृद्धि
        * गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि तथा खर्च में वृद्धि
        *सीने की तकलीफ कफ सर्दी खांसी एलर्जी में वृद्धि
         * व्यापारिक यात्रा के कारण घर से दूरी संभव
         * माता के स्वास्थ्य को लेकर के चिंताजनक स्थिति
उपाय :- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा अवश्य खिलाएं।

धनु  :- सप्तमेश एवं राज्येश होकर पराक्रम भाव में। 
         * पराक्रम एवं सम्मान में वृद्धि की स्थिति
         * भाई बंधुओं मित्रों के सहयोग में वृद्धि
         * जीवन साथी एवं दांपत्य सुख में वृद्धि की स्थिति
         * कार्यों में परिवर्तन एवं भाग्य का साथ प्राप्त होगा
         * साझेदारी के कार्यों से लाभ की स्थिति बनेंगे
उपाय :- बुधवार के दिन गणेश जी महाराज का दर्शन पूजन करें।

मकर :- रोगेश एवं भाग्येश होकर धन भाव में। 
        * पारिवारिक कार्यों एवं धन में वृद्धि के संयोग      
        *व्यापारी गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन होगा
        *वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ
        *स्वास्थ्य विशेषकर पेट व पेशाब की समस्या से कष्ट
        *किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा कष्ट दिया जा सकता 
उपाय :- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाते रहे।

कुम्भ :- पंचमेश एवं अष्टमेश होकर लग्न भाव में। 
         * विद्या बुद्धि विवेक में सकारात्मक वृद्धि
         * अध्ययन अध्यापन में रुचि बढ़ेगी
         * संतान पक्ष से सुसमाचार की स्थिति प्राप्त होगा
         * स्वास्थ्य के कारण मानसिक तनाव की भी स्थिति
         * दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार होगा
उपाय :- मूल कुंडली के अनुसार बुध को मजबूत करने का उपाय करें।

मीन :- सुखेश एवं सप्तमेश होकर व्यय भाव में। 
    * सुख के साधनों पर खर्च की स्थिति बनेगा
    * माता के स्वास्थ्य को लेकर के खर्च हो सकता है
    * धार्मिक या व्यापारिक यात्रा की भी संभावना है
     *साझेदार एवं अति घनिष्ठ व्यक्ति द्वारा तनाव संभव         
     *जीवनसाथी एवं प्रेम संबंधों को लेकर खर्च की स्थिति
उपाय :- बुधवार के दिन घर श्री गणेश जी को हरा पान का पत्ता चढ़ावे एवं गाय को हरा चारा खिलाते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें