Budh Rashi Parivartan 2023: बुध राशि परिवर्तन 7 फरवरी को, 4 राशियों के लिए बनेगा धनलाभ का योग
Budh Rashi Parivartan 7 February 2023: महीने का पहला राशि परिवर्तन 7 फरवरी को होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अुनसार, 7 फरवरी को बुध मौजूदा धन राशि से निकलकर शनि की मकर राशि में प्रवेश करें
इस खबर को सुनें
Budh Rashi Parivartan 7 February 2023 : महीने का पहला राशि परिवर्तन कल 7 फरवरी को होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अुनसार, अगले सप्ताह 7 फरवरी को बुध वर्तमान की धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह की स्थिति परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर माना जाता है और इसी से जातकों का राशिफल/भविष्यफल निर्धारित होता है। बुध के इस राश परिवर्तन से कुछ राशिवालों के लिए धनलाभ के साथ सफलता दिलाने वाला साबित होगा। कुछ राशिवालों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। बुध ग्रह हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह इससे पहले 18 जनवरी 2023 को को मार्गी हो चुके थे। बुध गोचर से भद्र राजयोग बनेगा। इस राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। जानिए 7 फरवरी को होने वाले बुध राशि परिवर्तन (Budh Gochar 2023) से किन 4 राशि राशियों के जातकों के जातकों की किस्मत चमेगी।
Budh Rashi Parivartan Effects and Horoscope 2023:
मेष राशि- बुध का राशि परिवर्तन मेष राशिवालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। भद्र राजयोग के प्रभाव से मेष राशिवालों की किस्मत बदल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा व करियर के क्षेत्र में तरक्की के योग हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
मिथुन राशि- बुध गोचर से मिथुन राशिवालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साझेदारी में किए गए कार्यो में लाभ होगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग हैं।
कन्या राशि- बुध राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार में खुशहाली का मौहाल रहेगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए बुध गोचर की अवधि शुभ रहेगी। बुध गोचर से बनने वाला भद्रराज धनु राशि वालों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। व्यापारियों को लाभ होगा। लंबे समय से अटका काम पूरा होगा।
Diclaimer : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।