ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBudh Gochar 2023 Rashifal Mercury Transit in Virgo from October 1 Future Horoscope Prediction

Budh Gochar 2023: 19 अक्टूबर तक बुधदेव इन राशि वालों का चमका सकते हैं भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी

Budh Rashi Parivartan 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध 1 अक्टूबर को अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। जानें बुधदेव की किन राशि वालों के जीवन में लाएंगे उजाला-

Budh Gochar 2023: 19 अक्टूबर तक बुधदेव इन राशि वालों का चमका सकते हैं भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 03 Oct 2023 05:15 AM
ऐप पर पढ़ें

बुध का कन्या राशि में प्रवेश अक्टूबर 2023: बुध को बुद्धि, शिक्षा व व्यापार आदि का कारक माना गया है। यह ग्रह तीसरे और छठे भाव को नियंत्रित करता है। बुध जब उच्च राशि में होता है, तो व्यापार, व्यवसाय और निवेश में सफलता प्राप्त करने के मामले में जातकों के लिए प्रभावी परिणाम दे सकता है। बुध कन्या राशि में उच्च का माना गया है। बुध 1 अक्टूबर 2023 को रात 08:29 बजे कन्या राशि में गोचर कर चुका है। जानें बुध के कन्या राशि में आने से किन राशियों को होगा लाभ-

 शुक्रदेव की इन 5 राशियों पर बरसेगी असीम कृपा, आने वाला महीना वरदान समान

वृषभ राशि- बुध गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में आप नई उपलब्धियां हासिल करने में सफल होंगे। आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे और ज्यादा पैसा कमाने पर ध्यान केंद्रित करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। आपको अपने सीनियर्स से तारीफ भी मिल सकती है। आपके पास बिल्कुल नए विकल्पों का लाभ उठाने का मौका हो सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का कन्या राशि में आना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में जातकों को महत्वपूर्ण धन कमाने और अपने लक्ष्य हासिल करने का अवसर मिल सकता है। आपको अपने लक्ष्यों को साकार करने का अवसर मिल सकता है। आपकी आर्थिक प्लानिंग्स इस अवधि में सफल होंगी। इस दौरान जातक लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली से सीनियर्स प्रभावित होंगे।

वृश्चिक राशि- बुध गोचर की अवधि में वृश्चिक राशि के जातक आय और बचत दोनों को बढ़ाने की अच्छी स्थिति में हो सकते हैं। आप ऐसी जगह पर हो सकते हैं जहां आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। इस अवधि में आप जिस चीज पर हाथ रखेंगे, वो आपकी हो सकती है। कमाई के नए अवसर सामने आएंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, जिसका आपने अनुमान तक नहीं लगाया था। आपको यह गोचर आपके पेशे के लिहाज से ज्यादा लाभदायक और अनुकूल लग सकता है। नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें