ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBrave Zodiac Sign in Astrology The girls of these 4 zodiac signs are fearless and courageous are you also involved

इन 4 राशियों की लड़कियां होती हैं निडर और साहसी, क्या आप भी इसमें हैं शामिल?

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि का अपना स्वभाव व व्यक्तित्व होता है। कुछ राशि के लोग स्वभाव से सरल व शांत होते हैं जबकि कुछ तेज व निडर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के...

 इन 4 राशियों की लड़कियां होती हैं निडर और साहसी, क्या आप भी इसमें हैं शामिल?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 08 Jun 2021 09:36 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि का अपना स्वभाव व व्यक्तित्व होता है। कुछ राशि के लोग स्वभाव से सरल व शांत होते हैं जबकि कुछ तेज व निडर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों की लड़कियां निडर व साहसी होती हैं। इन राशियों की लड़कियों में बुद्धिमान समेत कई खूबियां भी होती हैं। जानिए-

1. मेष- मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल के प्रभाव से इस राशि की लड़कियां स्वाभिमानी, तेज-तर्रार व निडर होती हैं। ये गलत चीजों को बर्दाश्त नहीं करती हैं। अगर कोई इनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसे आसानी से जाने नहीं देती हैं। 

2. सिंह- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस ग्रह के प्रभाव से सिंह राशि की लड़कियां प्रतिभाशाली, साहसी, आत्मविश्वासी व स्वाभिमानी होती हैं। ये बातों को स्पष्ट तौर पर कहने वाली होती हैं। इन्हें अपने खिलाफ गलत बात सहन नहीं होती है।

आज है ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

इन तारीखों में जन्मे लोगों को कभी नहीं होती पैसों की कमी, स्वभाव से होते हैं घमंडी

3. वृश्चिक- इस राशि की लड़कियां बोल्ड, साहसी और निडर होती हैं। इन्हें किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता है। ये छोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाती हैं। इन्हें अपना स्वाभिमान सबसे प्यारा होता है। 

4. कुंभ- कुंभ राशि की लड़कियां गंभीर स्वभाव की मानी जाती हैं। इन्हें दूसरों की राह पर चलना पसंद नहीं होता है। इन्हें मान-सम्मान के साथ समझौता करना पसंद नहीं होता है। अगर कोई इनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसे आसानी से जाने नहीं देती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें